{"_id":"68bf20c93edd614cad00c900","slug":"durga-shaktis-team-interacted-with-the-students-narnol-news-c-196-1-nnl1004-129426-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दुर्गा शक्ति की टीम ने छात्राओं से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दुर्गा शक्ति की टीम ने छात्राओं से किया संवाद
विज्ञापन
फोटो 5छात्राओं को महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी देते निरीक्षक मीनाक्षी।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। दुर्गा शक्ति टीम ने सोमवार को राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में जागरूकता अभियान चलाया। यहां छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिला विरुद्ध अपराधों व पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. यशपाल, डॉ. ममता, डॉ. सुनीता, डॉ. पारुल और काफी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। डॉ. ममता ने मंच संचालन करते हुए पुलिस टीम का स्वागत किया। इसके बाद दुर्गा शक्ति की पुलिस टीम ने छात्राओं से संवाद किया।
दुर्गा शक्ति इंचार्ज निरीक्षक मीनाक्षी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों व नियमों, महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अन्य अपराधों पर कानूनी कार्रवाई के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
टीम ने छात्राओं को बताया कि रात में कैब, ऑटो में सफर करने वाली महिलाएं डायल 112 पर फोन कर ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा ले सकती हैं। छात्राओं बताया कि अगर आपके साथ कुछ गलत हो रहा है तो उसके खिलाफ आवाज उठाएं। अपने माता-पिता, अपने अध्यापकों से जरूर शेयर करें। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. यशपाल ने छात्राओं को बताया कि आसपास या स्वयं के साथ होने वाले अपराध या अपराध की संभावना होने पर नि:संकोच निडर होकर अपनी बात पुलिस तक पहुंचाए।