{"_id":"6a270699b432f107950e7a0e","slug":"dumping-point-closed-but-due-to-the-lack-of-dustbins-and-proper-arrangements-people-are-once-again-dumping-garbage-on-the-streets-narnol-news-c-203-1-mgh1004-127173-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कचरा कहां डालें? जुर्माना तो है, साधन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कचरा कहां डालें? जुर्माना तो है, साधन नहीं
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- सिनेमा रोड पर डंपिंग प्वाइंट पर लगा गंदगी का ढेर-संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका ने शहर के सभी डंपिंग प्वाइंट बंद कर दिए हैं लेकिन इसके साथ कोई ठोस तैयारी नहीं की गई है। न तो डंपिंग प्वाइंटों पर डस्टबीन लगाए गए हैं और न ही कचरा जमा करने के लिए कोई आसान व्यवस्था उपलब्ध है। इसके बावजूद, खुले में कचरा फेंकने वालों पर पांच हजार रुपये तक जुर्माना लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
सिनेमा रोड, संतोषी माता मंदिर, बुचौली रोड, सैनीपुरा मोहल्ला, डुलाना रोड, भगवान परशुराम चौक, हुड्डा पार्क और बस स्टैंड के सामने जैसे स्थानों पर पहले डंपिंग प्वाइंट थे जिन्हें बंद कर दिया गया है लेकिन व्यवस्था न होने के कारण लोग फिर वहीं कचरा डाल रहे हैं।
वार्ड पार्षद राजेश सैनी ने कहा कि अस्पताल, होटल, संस्थान और बड़े समारोह स्थलों पर डोर-टू-डोर कचरा वाहन नहीं जाएगा। ऐसे स्थानों पर अलग से डस्टबीन की जरूरत है लेकिन शहर में न तो डंपिंग प्वाइंटों पर डस्टबीन लगाए गए हैं और न ही बाजारों में पर्याप्त व्यवस्था है।
विज्ञापन
पार्षदों का कहना है कि जब तक हर स्थान पर डस्टबीन और स्पष्ट व्यवस्था नहीं होगी, तब तक लोग मजबूरी में खुले में कचरा डालते रहेंगे। उन्होंने नगर पालिका से अपील की है कि डस्टबीन लगाए जाएं और लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि शहर को स्वच्छ रखा जा सके।
नगर पालिका ने डंपिंग प्वाइंट पर कचरा डालने वालों पर पांच हजार रुपये तक जुर्माना लगाने के आदेश भी जारी किए हैं। इसके साथ ही शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था लागू करने की योजना है। नगर पालिका के कर्मचारी घर-घर जाकर कचरा उठाएंगे और लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर कचरा वाहन को ही कचरा दें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
- वर्जन:
स्वच्छ शहर का निर्माण नपा प्रशासन और जनता की साझा जिम्मेदारी है। यदि सभी लोग निर्धारित नियमों का पालन करेंगे तो शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ चालान सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़।