फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to the strike of the cleaning workers, heaps of garbage in the city

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में लगे कूड़े के ढेर

Sun, 23 Oct 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Due to the strike of the cleaning workers, heaps of garbage in the city
नारनौल। मांगों को लेकर नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार पांचवें दिन भी जारी रही। हड़ताल से त्योहरी सीजन में शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के मोहल्लों व बाजारों में जगह-जगह कूड़े ढेर लगे हैं। मगर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद न सरकार और न ही प्रशासन ने शहर की सफाई की कोई वैकल्पिक व्यवस्था की है। वहीं सफाई कर्मचारियों ने सरकार द्वारा मांगें नहीं मानने पर हड़ताल को अनिश्चितकालीन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि कर्मचारी पांच दिन से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर उदासीन रवैया अपनाई है। प्रधान ने बताया कि यूनियन ने पहले भी अपनी मांगों को लेकर धरना, प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद सरकार ने मांगों की ओर गौर नहीं किया है। पहले जब वे हड़ताल पर बैठे थे तो सरकार व प्रशासन द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनकी मांगें पूरी कर दी जाएंगी। मगर उनकी मांगें अभी तक लंबित हैं। करोना काल में जिन साथियों की काम करते समय मृत्यु हो गई थी उनके परिवार को 50 लाख मुआवजा तथा एक सरकारी नौकरी दी जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्के कर्मचारियों का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed