{"_id":"63597ed5b54c536ffc2165f6","slug":"due-to-the-strike-heaps-of-garbage-were-scattered-all-over-the-city-narnol-news-rtk6618301181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिसके चलते शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए है। गली-मोहल्लों में लगे गंदगी के ढेरों में मक्खी, मच्छर पनपने लगे हैं। जिससे डेंगू वायरल फैलने का भय भी लोगों में बना हुआ है। हड़ताल के चलते शहर अब तक 300 टन के करीब कचरा सड़कों व गली मोहल्लों में एकत्रित हो गया है मगर सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर न तो सरकार झुकने को तैयार है और न ही सफाई कर्मचारी। सफाई कर्मचारी सरकार की हठधर्मिता के चलते अपनी हड़ताल को आगे खींच रहे हैं। इस कारण शहर में न तो सफाई हो पा रही है और न ही कूड़े का उठान जिससे शहर के बाजारों से लेकर मोहल्लों में कूड़े के बड़े-बड़े ढेर दिखाई देने लगे हैं। जिससे कूड़े में बदबू आने लगी है। इससे लोगों में बीमारियां फैलने का भी भय बना हुआ है। लोगों ने सरकार से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त करवाकर सफाई सुचारु करवाने की मांग की है।
बता दें कि नगर परिषद सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर है। जिस कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नियमित सफाई व कूड़े का उठान नहीं होने से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई देने लगे हैं। शहर में प्रतिदिन 40 टन के करीब कूड़ा कचरा निकाला जाता है जबकि एक सप्ताह की हड़ताल के दौरान सफाई व कूड़े का उठान नहीं होने से शहर में 300 टन के करीब कचरा सड़कों पर पड़ा हुआ है जबकि न तो सरकार और न ही नगर परिषद प्रशासन कर्मचारियों की सुध ले रही है। जिस कारण सफाई कर्मचारी यूनियन लगातार अपनी हड़ताल को आगे बढ़ा रही है।
शहर के मोहल्लों में पसरी गंदगी
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के बाजारों व मोहल्लों में गंदगी पसरी हुई है। शहर के मुख्य बाजार पुल बाजार, किला रोड, आजाद चौक, महावीर चौक सहित मोहल्ला जमालपुर, शनिदेव मंदिर के पास, सैनी चौक, मिश्रवाड़ा व संघीवाड़ा सहित अनेक स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इन कूड़े के ढेरों से बदबू आने लगी है। वहीं एक सप्ताह से सफाई नहीं होने से कूड़ा इधर उधर रास्तों पर फैल गया है।
विज्ञापन
हड़ताल पिछले एक सप्ताह से जारी
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पिछले एक सप्ताह से जारी है लेकिन सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। यही कारण सफाई कर्मचारी यूनियन लगातार अपने हड़ताल को आगे बढ़ा रही है। इस प्रकार सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के आगे न तो सरकार झुकने को तैयार है और न ही सफाई कर्मचारी पीछे हटने का नाम ले रहे हैं।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में नियमित साफ सफाई नहीं हो पा रही है। अगर एक-दो दिन में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त नहीं होती है तो वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
-कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, नारनौल।