फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to the shock of the death of the younger brother, the elder also died, due to the burning of two pyres, there was mourning in the village of Bawaniya.

Mahendragarh-Narnaul News: छोटे भाई की मौत के सदमे में बड़े की भी मौत, एक साथ दो चितांए जलने से गांव बवानियां में छाया मातम

Wed, 21 Dec 2022 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Due to the shock of the death of the younger brother, the elder also died, due to the burning of two pyres, there was mourning in the village of Bawaniya.
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव बवानिया में दो सगे भाईयों की एक साथ मौत होने पर मंगलवार को गांव में दो चिताएं जलने से मातम पसर गया। बड़ा भाई खेतीबाड़ी का काम करता था तथा छोटा भाई हरियाणा राज्य परिवहन में बस परिचालक तैनात था। ग्रामीणों की मानें तो छोटे भाई की मौत का सदमा बड़ा भाई बर्दास्त नहीं कर सका। पुलिस ने मंगलवार को मंझले भाई के बयान पर परिचालक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव बवानिया निवासी मनोज ने बताया कि उसका भाई देवेंद्र कुमार(34 वर्षीय) हरियाणा रोडवेज में नारनौल डिपो में परिचालक के पद पर कार्यरत था। सोमवार की रात को दोनों भाई खाना खाकर सोए थे। रात को करीब 3.30 बजे अचानक देवेंद्र कुमार की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे थे जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई मनोज कुमार के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक देवेंद्र कुमार 2018 में हरियाणा रोडवेज में परिचालक लगा था। उसके एक 11 वर्ष का लड़का है। ग्रामीणों के अनुसार भाई की मौत की खबर सुनते ही बड़े भाई 38 वर्षीय प्रदीप की भी मौत हो गई। अचानक एक ही परिवार में दो भाईयों की मौत होने पर ग्रामीण भी सदमे में हैं। सबसे बड़ा भाई प्रदीप अविवाहित था तथा वह खेतीबाड़ी का काम करता था। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब देवेंद्र का पोस्टमार्टम हो रहा था तो प्रदीप को भी उसकी मौत की खबर मिल गई थी जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई। प्रदीप दोनों भाईयों की खेतीबाड़ी के काम संभालता था तथा घर से करीब एक किलोमीटर दूरी पर बने प्लॉट में पशुपालन का भी काम करता था। दोनों भाईयों एक की चिता एक साथ ही जली तो हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मंझले भाई पर है परिवार की जिम्मेदारी
मंझले भाई मनोज पर परिवार की जिम्मेदारी है। मनोज शादीशुदा है तथा 17 वर्षीय एक बेटा है। ग्रामीणों की मानें तो साधारण परिवार है। तीन भाई मिलजुलकर सभी प्रकार के काम करते थे। एक साथ दो चिताएं जलने से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed