फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to the scarcity of water, the women of village Sareli jammed the road.

पानी की किल्लत को लेकर गांव सरेली की महिलाओं ने किया रोड़ जाम

Sat, 23 Apr 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Due to the scarcity of water, the women of village Sareli jammed the road.
गर्मी बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में पानी की किल्लत बढ़ गई है। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव सरेली में एक महीने से पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से रोषित ग्रामीण महिलाओं ने शनिवार सुबह 9 बजे निजामपुर-नांगल चौधरी हाईवे को गांवड़ी जाट बस अड्डे के पास जाम कर दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलने पर निजामपुर पुलिस कर्मचारी व जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जेई संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और जल्दी पानी पहुंचाने का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाने की कोशिश की। परेशान महिलाओं ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। साथ ही महिलाओं व अन्य ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन व विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामले को बिगड़ते हुए देख मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया। सूचना मिलने के करीब 2 घंटे बाद 11 बजे पहुंचे डीएसपी राजीव ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। साथ ही इस संबंध में डीएसपी राजीव के द्वारा अपने दो अधिकारियों की मौके पर ड्यूटी भी लगाई गई। ग्रामीण महिलाओं और बुजुर्गों ने डीएसपी को चेेेताते हुए कहा कि यदि आगामी 2 घंटे में उनके पास पानी नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों के द्वारा फिर से रोड को जाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण हवासिंह, मुकेश व कुुरड़ाराम,प्रेम, बर्फी, रोशनी, सुनीता, प्रेम, अनीता, रजनेश, बिमला, चंद्रावती व सावित्री ने बताया की करीब एक महीने से उनको जरूरत के हिसाब से पीने का पानी नहीं मिल रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत भी कि जा चुकी है परंतु इसके बावजूद अधिकारी ग्रामीणों की बात को अनसुनी करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक तरफ जिला प्रशासन के साथ सरकार बार-बार आखिरी टेल तक पानी पहुंचाने की बात को जोर दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आज भी इस क्षेत्र के ग्रामीण पानी की एक एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि करीब 15 दिन पहले ग्रामीणों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गावड़ी जाट के ग्रामीणों द्वारा इसी रोड को जाम किया गया था। उस समय जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रामपाल द्वारा उनको भरपूर पानी का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया गया था। लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ जिसके चलते गांव सरेली की महिलाएं फिर से जाम लगाने को विवश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों से नहरी पानी की सप्लाई नहीं आने के कारण पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। अब नहर आ गई है, ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा। -संजीव कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग।

गंगा को हिमालय पर चढ़ाने वालों ने अब तक कृष्णावती एवं दोहान नदी में एक बूंद भी पानी नहीं डाला। मूसनौता तथा पाचनौता के बांध सूखे पड़े हैं। नांगल चौधरी के विधायक वाहवाही लूटने का प्रयास करते हैं। विधायक ने आखिरी टेल तक पानी पहुंचाने का वादा किया था अब क्यों जनता पेयजल के लिए जाम लगा रही है। हकीकत यह है कि विधानसभा में लोगों को पीने का पानी भी पर्याप्त नहीं मिल रहा। सरकार ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति करवाए।
-राधेश्याम शर्मा, पूर्व विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed