{"_id":"697269844e892285990870c5","slug":"due-to-the-municipal-corporations-negligence-the-citys-beauty-is-being-marred-by-filth-narnol-news-c-196-1-nnl1010-135183-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नप की अनदेखी के चलते शहर की सुंदरता पर गंदगी का ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नप की अनदेखी के चलते शहर की सुंदरता पर गंदगी का ग्रहण
विज्ञापन
फोटो 05 सड़क किनारे गंदगी में मुंह मारते सुअर। संवाद
- फोटो : 1
नारनौल। शहर के महिला थाने के पास रोड के किनारे कई माह से गंदगी का ढेर लगा है। कूड़े का उठान नहीं होने के कारण सड़क गंदगी से अटी पड़ी है। कूड़ा व इससे आने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को ताे परेशानी हो ही रही है।
डीएवी पुलिस पब्लिक के सामने छलक नाले के किनारे अस्थाई सब्जी मंडी लगी हुई है। यहां सड़क पर पहले से भी ज्यादा गंदगी बढ़ गई है। इस गंदगी व सड़ी गली सब्जियों में सूअर व आवारा गोवंश भी मुंह मारते दिखाई देते हैं।
बॉक्स:
नप अधिकारियों की लापरवाही के कारण पूरे शहर का यही हाल है। जहां देखो वहीं गंदगी का ही आलम है। अगर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें और गंभीर होकर काम करें तो शहर बिलकुल साफ सुथरा दिखाई देगा।-विनय कुमार जैन, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
बॉक्स:
नप अधिकारियों से कई बार इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं। वहां आश्वासन तो मिलता है लेकिन काम नहीं होता। यहां बदबू के कारण आसपास के सभी लोगों का बुरा हाल है। शिकायत दे दे कर सब थक चुके हैं।-जय सिंह, स्थानीय निवासी
वर्जन:
इस प्रकार की शिकायत प्राप्त हुई हैं। जल्द ही सफाई कर्मचारियों को भेज कर गंदगी साफ करवा दी जाएगी। इसके बाद आमजन को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।-कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नप, नारनौल