फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to the heat, the market became silent during the day

Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी के कारण दिन में बाजार से होने लगा सन्नाटा

Thu, 10 Apr 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 10 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Due to the heat, the market became silent during the day
फोटो संख्या:60- गर्मी के चलते सुनसान महेंद्रगढ़ का बाजार--संवाद - फोटो : संवाद
महेंद्रगढ़। एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहे तापमान व गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है। हालांकि दो दिनों से अंधड़ व बूंदाबांदी से तापमान में दो डिग्री की गिरावट भी आई है।
विज्ञापन

अधिक गर्मी के कारण दिन में बाजार से होने लगा सन्नाटा। वीरवार रात करीब 11 बजे से सुबह चार बजे तक तेज गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 16 अप्रैल तक मौसम परिवतर्नशील रहेगा। इस दौरान अंधड़, बूंदाबांदी हो सकती है। दस दिनों में अधिकतम में 8.1 और न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

हालांकि वर्ष 2022 में अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच गया था, लेकिन अप्रैल 2023 व 24 में तापमान 40 डिग्री से नीचे था। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने राजस्थान पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने हवा की दिशा में मंगलवार से ही बदलाव हो गया। पहले हवा सीधे तौर पर थार मरुस्थल की तरफ से उष्ण गर्म पश्चिमी बनी हुई थी,वर्तमान समय में हवाएं दक्षिणी पश्चिमी से अरब सागर से नमी मिलने से तापमान में बढ़ोतरी तथा उमसभरी पसीने वाली गर्मी बनी रहेगी। 16 अप्रैल के बाद तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
दस दिन के तापमान पर एक नजर
दिन अधिकतम न्यूनतम
1 अप्रैल 34.2 12
2अप्रैल 34.4 12
3 अप्रैल 36.5 12.3
4 अप्रैल 37 12.3
5 अप्रैल 37.3 14.5
6 अप्रैल 36.6 16.3
7 अप्रैल 40 17.5
8 अप्रैल 40.6 17.9
9 अप्रैल 42.4 19.8
10 अप्रैल 42.3 20
---------------

फोटो संख्या:60- गर्मी के चलते सुनसान महेंद्रगढ़ का बाजार--संवाद

फोटो संख्या:60- गर्मी के चलते सुनसान महेंद्रगढ़ का बाजार--संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed