फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to sewer overflow, it has become difficult to get out of the houses, no solution is being found even after complaining

Mahendragarh-Narnaul News: हाल ए हुडा सेक्टर एक गज एक लाख रुपये, फिर भी सुविधाओं का अभाव

Tue, 29 Jul 2025 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Due to sewer overflow, it has become difficult to get out of the houses, no solution is being found even after complaining
फोटो 10प्रवीन मित्तल, हुडा सेक्टर।
नारनौल। हुड्डा सेक्टर में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के लोग लंबे समय से परेशान हैं। शिकायत देने के बावजूद सेक्टरवासियों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस कारण सेक्टर में रहने वाले लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक गज के एक लाख रुपये चुकाने के बाद भी मुलभूत सुविधाओं से वंचित है। जहां कभी टूटी सड़कें तो कभी सीवर ओवरफ्लो की समस्या लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर में अब सीवर ओवरफ्लो होने से सड़क पर गंदे पानी से लोगों को गुजरना पड़ रहा है। सेक्टर में 749 मकान के आसपास तो लोग पैदल आवागमन ही नही कर पा रहे हैं। सेक्टरवासी योगेश तायल ने बताया कि उनके घरों के आगे मोतीनगर में सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी भर रहा है। जिससे दिनभर बदबू आती रहती है। साथ ही मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ रहा है। इसके अलावा शहर के शिवाजी नगर के पास भी सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई, जिससे आमजन परेशान है।
विज्ञापन


सेक्टर के पार्कों में भी दो माह से भरा बारिश का पानी:
सेक्टर के आठ से दस पार्कों में दो माह से बारिश का पानी भरा हुआ है। लेकिन इन पार्कों की नगर परिषद की तरफ से कोई सुध नहीं ली जा रही है। बता दें कि यह समस्या इस वर्ष की नहीं बल्कि बीते दो-तीन साल से बनी हुई है। बीते वर्ष तो एक बच्चे की डूबने से मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

एक माह से उनके घरों के सामने जलभराव की समस्या बनी हुई है। सीवर के गंदे पानी से बदबू आती रहती है। जिससे बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।

जय यादव, हुडा सेक्टर।

-----------

बारिश के समय में मच्छरों का प्रकोप ज्यादा बढ़ जाता है। अभी खाली प्लाटों में बारिश का पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। साथ ही सीवर ओवरफ्लो की समस्या भी बनी हुई है।
पंकज, हुडा सेक्टर।

------------

हुडा सेक्टर में जिन मुलभूत सुविधाओं को होना चाहिए, वह अभी तक नहीं मिल सकी है। कभी सीवर ओवरफ्लो तो कभी टूटी सड़क लोगों को परेशान कर रही है। अभी एक माह से उनके घर के पास सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। लेकिन शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो सका है।

केशव गर्ग, हुडा सेक्टर।
-----------


सड़क पर सीवर का गंदा पानी भरे रहने से लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे व बुजुर्गों के लिए ज्यादा परेशानी है। सेक्टर की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है।




प्रवीन मित्तल, हुडा सेक्टर।


वर्जन:

हुडा सेक्टर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या की जानकारी मिली है। इस समस्या से निपटने के लिए प्राइवेट ट्रैक्टर भी लगाया है। साथ ही जो मोटर खराब है, उसे ठीक करवाया जा रहा है ताकि समस्या से जल्द निजात मिल सके। सीवर ओवरफ्लो की समस्या को जल्द ही दूर कर दिया जाएगा।
आकाश यादव, जेई जनस्वास्थ्य विभाग नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed