फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to personal rivalry, a bullet was fired at a young man, it grazed his stomach.

Mahendragarh-Narnaul News: आपसी रंजिश में युवक पर चलाई गोली, पेट को छूकर निकली

Wed, 04 Sep 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 04 Sep 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Due to personal rivalry, a bullet was fired at a young man, it grazed his stomach.
फोटो- 09अस्पताल में उपचारधीन युवक। संवाद
नांगल चौधरी। क्षेत्र के गांव बूढ़वाल में बीती रात्रि को आपसी रंजिश के चलते दो युवकों ने एक युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के पेट को छूकर निकल गई। घायल युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बूढ़वाल के अमित व भीम सिंह की दो वर्ष पूर्व गांव के ही खेल मैदान में गांव के विकास से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उनके बीच आपसी रंजिश चल रही थी। बीती रात करीब साढे 9 बजे विकास खाना खाकर गांव के बस अड्डे पर घूमने गया था। इस दौरान अमित व भीमसिंह बाइक पर सवार होकर आए। इसके बाद भीम सिंह व विकास की कहासुनी हो गई। इस दौरान अमित ने अपना देसी कट्टा निकालकर विकास पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली विकास के पेट को छूकर निकल गई। गोली लगने से विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालात में नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही नांगल चौधरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल से जानकारी जुटाई। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवाओं के हाथों में देसी कट्टा चिंता का विषय



भले ही विधानसभा चुनावों के लिए आचार संहिता लग चुकी है। प्रशासन भी शांति से मतदान संपन्न करवाने के लिए अलर्ट मोड पर निगरानी कर रहा है, लेकिन आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में इन घटनाओं का व युवाओं के हाथों में हथियार होना एक चिंता का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीती रात गांव बूढ़वाल में आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक पर देसी कट्टे से फायर कर दिया गया। घायल विकास को नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
-रविंद्र, थाना प्रभारी नांगल चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed