{"_id":"68584aa3b2640135be0fd6fa","slug":"due-to-lack-of-monitoring-of-development-works-contractors-are-doing-the-formalities-narnol-news-c-17-roh1026-677040-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विकास कार्याें की निगरानी नहीं होने से खानापूरी कर रहे ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विकास कार्याें की निगरानी नहीं होने से खानापूरी कर रहे ठेकेदार
Sun, 22 Jun 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:70-निर्माणाधीन भगवान परशुराम चौक से मोहल्ला सैनीपुरा मार्ग--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ नगर पालिका में अधिकारियों के अभाव में 15 से अधिक विकास कार्याें के टेंडर और वर्कऑर्डर की प्रक्रिया अटकी है।
नपा में स्थायी सचिव, पालिका अभियंता (एमई), भवन निरीक्षक, पटवारी के पद रिक्त होने के कारण विकास कार्याें की योजनाएं सिरे नहीं चढ़ पा रही हैं। डॉ. रवि सैनी, होशियार सिंह, मास्टर दिनेश, महेश शर्मा, रोहताश हलवाई, बिल्लू सैनी, मनीष, अशोक कुमार यादव आदि का कहना है कि शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्याें की नियमित निगरानी नहीं होने से ठेकेदार भी खानापूरी कर रहे हैं। साथ ही लोगों की नए भवन निर्माण के लिए नक्शे, प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज बनवाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
सचिव का पद लंबे समय से रिक्त है। नपा अटेली के सचिव अनिल कुमार को अस्थायी रूप से कार्यभार दिया गया है। वहीं कनीना एमई दिनेश कुमार को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। साथ ही लेखाकार के लिए भी नारनौल नगर परिषद के लेखाकार को भी अस्थायी कार्य सौंपा गया है। इसके अलावा भवन निरीक्षक व पटवारी के पद तो लंबे समय से रिक्त पड़े हैं।
नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी की ओर से निदेशक शहरी स्थानीय निकाय पंचकूला को 20 जून को भी पत्र भेजकर अधिकारियों के रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति की मांग की थी। इस समय नगर पालिका में करीब 125 अधिकारी व कर्मचारी हैं। इनमें से 80 सफाई कर्मचारी हैं। दस किलोमीटर के दायरे में फैले शहर की आबादी की सफाई व्यवस्था बनाने के लिए करीब 150 कर्मचारियों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
तीन साल से नगर पालिका की ओर से अधिकारियों की स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर उपायुक्त से लेकर निदेशक तक पत्राचार किया गया है, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं हुई। सप्ताह में महज दो दिन ही यह अधिकारी पालिका में पहुंच पा रहे हैं। वहीं शहर में चल रहे नालों के निर्माण, 11 हट्टा बाजार सड़क निर्माण की निगरानी भी नहीं हो पा रही है। इसके कारण ठेकेदार खानापूरी कर रहे हैं। 27 मई को 11 हट्टा बाजार सड़क निर्माण को भी लोगों ने घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगा काम रुकवा दिया था। इंसेट यह अटके विकास कार्य
पांच करोड़ से बनने वाले नगर पालिका के भवन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद भी वर्कऑर्डर जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा शहर में पांच पार्कों को विकसित करना, 33केवी पावर हाउस के लिए जमीन निर्धारित करना, पार्किंग सुविधा देना, शहर में स्ट्रीट लाइटें, मुख्य चौक चौराहों के सुंदरीकरण, शहर के मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटाना, 11 हट्टा बाजार सड़क निर्माण की निगरानी, नालों की सफाई, ब्रह्मचारी रोड व मोहल्ला बास से 148बी तक सड़क निर्माण, शहर के प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य सहित 15 से अधिक विकास कार्याें की प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ पा रही है।
-- -- -- -- -- -- --
- वर्जन:
शहरी स्थानीय निकाय निदेशक पंचकूला को पत्र भेजकर अधिकारियों की स्थायी नियुक्ति की मांग की गई है। इससे पूर्व भी जिला उपायुक्त, उपमंडल अधिकारी को नपा में अधिकारियों की स्थाई नियुक्ति की मांग उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक नहीं हो पाई है। शहर के विकास कार्याें की योजनाएं लंबे समय से अटकी पड़ी है। स्थायी नियुक्ति के बाद ही तेजी से विकास कार्य धरातल पर उतर सकेंगे। - रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका महेंद्रगढ़।