फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to extreme heat, the number of vomiting and diarrhea patients is increasing in the civil hospital

Mahendragarh-Narnaul News: भीषण गर्मी के चलते नागरिक अस्पताल में बढ़ रहे हैं उल्टी-दस्त के मरीज

Tue, 20 May 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 20 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Due to extreme heat, the number of vomiting and diarrhea patients is increasing in the civil hospital
फोटो संख्या:54- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीडी के बाहर लगी मरीजाें की लंबी लाइन--संवाद - फोटो : kathua
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में पड़ रही गर्मी अब लोगों की सेहत बिगाड़ने लगी है। नागरिक अस्पताल में उल्टी व दस्त के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन करीब 30 लोग उल्टी दस्त व गर्मी से हुई परेशानी को लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच चुका है। त्वचा को झुलसाने वाली धूप के कारण लोग भी घरों से निकलने में परहेज करने लगे हैं। चिकित्सा विशेषज्ञ भी बढ़ते तापमान में जरूरी काम होने पर ही पूरे कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल अधिकारी नागरिक अस्पताल डॉ. विकास यादव का कहना है कि समय-समय पर ओआरएस का घोल पीते रहना चाहिए। गर्मी से बचने के लिए खूब पानी और अन्य तरल पदार्थ नारियल पानी, नींबू पानी और ताजे फलों का रस सेहत के लिए ठीक रहेगा। तली हुई खाद्य सामग्री के प्रयोग से बचें। शरीर में पानी की कम न होने दें। धूप में बाहर जाना जरूरी हो तो सूती कपड़ों से पूरे शरीर को ढककर ही निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed