{"_id":"6a947039c17a6ad9dd0a168b","slug":"dual-desks-were-expected-yet-young-children-are-studying-while-sitting-on-jute-mats-narnol-news-c-196-1-nnl1003-144577-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ड्यूल डेस्क की उम्मीद थी, टाट पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ड्यूल डेस्क की उम्मीद थी, टाट पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06प्राथमिक पाठशाला में टाट पर बैठकर पढ़ते बच्चे। संवाद
नारनौल। नए शैक्षणिक सत्र से पहले शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों से ड्यूल डेस्क की मांग तो ले ली लेकिन सत्र शुरू होने के बाद भी कई स्कूलों में विद्यार्थियों को टाट पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक ड्यूल डेस्क की कमी बनी हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी प्राथमिक कक्षाओं के छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है।
पड़ताल के दौरान मोहल्ला चौधरियान की प्राथमिक पाठशाला में बच्चे टाट पर बैठकर पढ़ते मिले। यह स्कूल फिलहाल गौड़ ब्राह्मण सभा के भवन में चल रहा है। वहीं बीईओ कार्यालय परिसर में शिव नगर और नई सराय की दो प्राथमिक पाठशालाएं भी संचालित हो रही हैं। शिव नगर स्कूल का भवन अभी तैयार नहीं होने के कारण एक ही परिसर में दो स्कूल चल रहे हैं। इससे विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार ड्यूल डेस्क कम पड़ रही हैं।
स्कूलों में एक-दूसरे के हिसाब से डेस्क पर्याप्त बताई जा रही हैं, लेकिन एक ही परिसर में दो स्कूल होने से वास्तविक जरूरत बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्र के कई प्राथमिक स्कूलों में भी बच्चे टाट पर बैठकर पढ़ रहे हैं। सर्दियों में जमीन पर बैठने से छोटे बच्चों की परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
अभिभावक कई बार शिक्षा विभाग के सामने ड्यूल डेस्क की कमी का मुद्दा उठा चुके हैं। गत वर्ष भी पीएमश्री स्कूल में छात्राओं के लिए डेस्क की कमी का मामला सामने आया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने नई ड्यूल डेस्क उपलब्ध करवाई थीं। अब अभिभावकों को उम्मीद है कि इस बार भी विभाग स्कूलों की वास्तविक जरूरत के अनुसार जल्द डेस्क उपलब्ध करवाएगा।
वर्जन:
ड्यूल डेस्क की कमी को लेकर सभी स्कूलों को एमआइएस पोर्टल पर डिमांड दर्ज करने के लिए आदेश दिए गए थे। अभी विभाग द्वारा ड्यूल डेस्क नहीं भेजी गई है, परंतु अब जल्द ही नई ड्यूल डेस्क आने की संभावना जताई जा रही है।-अशोक कुमार शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, नारनौल।