फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DTP team vandalized the illegal colony being developed

डीटीपी की टीम ने विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में की तोड़फोड़

Wed, 16 Nov 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
DTP team vandalized the illegal colony being developed
जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम ने बुधवार को शहरी क्षेत्र अटेली में लगभग 1.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। कुछ लोगों द्वारा लगभग 1.5 एकड़ में महानिदेशक नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग से बिना लाइसेंस अनुमति लिए अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जिसमें रोड नेटवर्क बिछाए जा रहे थे। जिसे जिला प्रशासन की मद्द से बुधवार को तोड़ा गया। डीटीपी की टीम ने कार्रवाई में तीन चहारदीवारी, 6 डीपीसी व सभी कच्चे नेटवर्क रोड उखाड़े गए। इस कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार मनीष यादव ने बताया कि राजस्व संपदा कारिया में कुछ लोगों द्वारा 1.5 एकड़ क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटकर रोड नेटवर्क बिछाया जा रहा था। सूचना मिलने पर टीम ने प्रशासन की मद्द से तीन चहारदीवारी, 6 डीपीसी व कच्चे रोड नेटवर्क को उखाड़ा गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करे तथा महानिदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस अनुमति लेने उपरांत ही कृृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करे। अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी इसलिए आम जन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लॉट प्रापर्टी डीलर के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। इसके अतिरिक्त कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैद्यता बारे व निर्माण करने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेने बारे जिला नगर योजनाकार कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में पता किया जा सकता है। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों तथा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed