फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   dsp death

नारनौल में तैनात आरटीए कम सेक्रेटरी डीएसपी विजेंद्र सिंह की मौत

Sun, 09 May 2021 10:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
dsp death
नारनौल। कोरोना संक्रमण के चलते नारनौल में तैनात आरटीए कम सेक्रेटरी डीएसपी विजेंद्र सिंह की शनिवार रात को मौत हो गई। वे 23 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित हुए थे। इसके बाद उनको रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी थी मगर इसके बाद भी उनकी जिंदगी नहीं बच सकी।
विज्ञापन

विजेंद्र सिंह लगभग एक वर्ष से यहां तैनात थे। उनके निधन पर जिले के सभी अधिकारियों ने गहरा दुख प्रकट किया है। डीसी अजय कुमार ने कहा कि विजेंद्र सिंह बेहद कर्मठ व मिलनसार अधिकारी थे। उनका जाना बहुत दुखदायी है। एसपी चंद्रमोहन ने कहा कि पुलिस अधिकारी होने के बाद भी विजेंद्र सिंह आरटीए का कार्य बखूबी कर रह थे। डीसी अजय कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद भी वे बीमार चल रहे थे। कोरोना संक्रमण की वजह से उनकी किडनी में दिक्कत महसूस की जा रही थी जिसके चलते उनकी हालत लगातार खराब होती चली गई। डीएसपी विजेंद्र सिंह के निधन पर समाज कल्याण राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने भी दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि विजेंद्र सिंह ईमानदार अधिकारी थे। उन्होंने नारनौल में रहते हुए अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन बखूबी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed