फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drug de-addiction pledge administered at Bal Bhavan

Mahendragarh-Narnaul News: शोपीस बनी 12.49 लाख की लागत से लगी स्ट्रीट लाइटें

Fri, 26 Jun 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Drug de-addiction pledge administered at Bal Bhavan
फोटो 07 गांव में लगाई गई वह स्ट्रीट लाईट, जो कई मरह से पड़ी हैं बंद। संवाद - फोटो : 1
सिहमा। सरकार की जगमग गांव योजना के तहत पिछले वर्ष सितंबर में दौंगड़ा अहीर गांव की फिरनियों पर करीब 12.49 लाख रुपये की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइटें दो-तीन दिन जलने के बाद बंद हो गईं। नौ महीने बीतने के बावजूद इन्हें दोबारा चालू नहीं कराया गया है। इससे गांव की गलियां फिर अंधेरे में डूबी हुई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि स्ट्रीट लाइटें लगने के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल था। रात के समय गलियां दूधिया रोशनी से जगमगा उठी थीं और लोगों में सुरक्षा का एहसास बढ़ा था। दो-तीन दिन बाद ही सभी लाइटें बंद हो गईं। इसके बाद ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों और पंचायत के समक्ष समस्या उठाई लेकिन समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि गांव की फिरनियों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य जिला परिषद की ओर से करीब 12.49 लाख रुपये की लागत से कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि बबरु भान बोहरा ने बताया कि स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य जिला परिषद की ओर से कराया गया था। हालांकि बाद में इनके संचालन और रखरखाव को लेकर कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं मिले।


बॉक्स
ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी स्ट्रीट लाइटें नौ महीने से बंद पड़ी हैं। उन्होंने पंचायत, बिजली विभाग और संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर जल्द सभी लाइटें चालू कराने की मांग की है ताकि योजना का लाभ ग्रामीणों को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed