फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drug addiction among youth is very dangerous: Dr. Purna Prabha

युवाओं में नशे की लत बेहद खतरनाक : डॉ. पूर्ण प्रभा

Tue, 20 May 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 20 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction among youth is very dangerous: Dr. Purna Prabha
फोटो नंबर-03नशा मु​क्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती प्राचार्य पूर्ण प्रभा। स्
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र की थीम पर सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

यूथ रेडक्रॉस और नशामुक्ति क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राजकीय महाविद्यालय लगातार नशामुक्ति जागरूकता अभियान चला रहा है। महाविद्यालय में अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूकता शपथ दिलाई गई। रैली को उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. पूर्ण प्रभा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्राचार्य और जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. पूर्ण प्रभा ने विद्यार्थियों से कहा कि देश में युवाओं में नशे की लत बेहद खतरनाक है। आज युवा इस नशे की लत में संलिप्त हैं, जिसकी वजह से हम सब की जिम्मेदारी है कि युवा पीढ़ी को इसके लिए जागरूक करना होगा।
विज्ञापन

उपप्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने विद्यार्थियों को एकजुट होकर ऐसा भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जहां हर नागरिक नशे की बुराई से मुक्त होकर समृद्ध हो सके। महाविद्यालय कुलसचिव और लाइफ साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. सत्य पाल सुलोदिया ने बताया कि कुछ पदार्थ यौगिक न्यूरो-साइकाइट्रिक विकारों, हृदय रोगों के साथ-साथ दुर्घटनाएं, आत्महत्याओं और हिंसा का कारण बन सकते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर प्रोफेसर डॉ. महेन्द्र मुदगिल और प्रोफेसर डॉ. मुकेश यादव, प्रिंस कुमार, क्षत्रपाल सिंह, गौरव कुमार, मंजीत सिंह, संजय वार्डन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed