फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drop... Lemon prices fell from per kg rates dropped by in three days

Mahendragarh-Narnaul News: गिरावट...200 से 80 रुपये किलो पहुंचा नींबू, तीन दिन में 120 रुपये घटा भाव

Thu, 18 Jun 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Drop... Lemon prices fell from per kg rates dropped by in three days
फोटो संख्या:58 सब्जी मंडी में व्यापारी के पास रखे नींबू। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में नींबू के दामों में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों में नींबू 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। वहीं, अब घटकर लगभग 80 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। सिर्फ तीन दिनों में हुई इस गिरावट से बाजार में हलचल देखने को मिली है।
विज्ञापन

कीमतें बढ़ने का मुख्य कारण नींबू की आपूर्ति में कमी थी। मांग के मुकाबले बाजार में नींबू कम आने से दाम तेजी से बढ़ गए थे लेकिन अब हालात बदल गए हैं और बाजार में नींबू की आवक बढ़ गई है।
विज्ञापन

दुकानदार दर्शन सैनी ने बताया कि अब जयपुर से नियमित रूप से नींबू की सप्लाई हो रही है जिससे बाजार में पर्याप्त माल पहुंच रहा है। वर्तमान में शहर में रोजाना लगभग 6 क्विंटल नींबू आ रहा है जबकि स्थानीय खपत करीब 5 क्विंटल है। यानी आपूर्ति मांग से थोड़ी अधिक हो गई है जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों कम आपूर्ति के कारण कीमतें असामान्य रूप से बढ़ गई थीं, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो रही है। होटल, रेस्टोरेंट और जूस विक्रेताओं को भी इस गिरावट से राहत मिली है।

व्यापारियों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में जयपुर और अन्य मंडियों से इसी तरह सप्लाई बनी रही तो नींबू के दाम स्थिर रहेंगे और बाजार में और भी संतुलन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed