फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drivers and shopkeepers troubled by incomplete road

Mahendragarh-Narnaul News: अधूरी सड़क से वाहन चालक और दुकानदार परेशान

Sun, 12 Jan 2025 04:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 12 Jan 2025 04:01 AM IST
विज्ञापन
Drivers and shopkeepers troubled by incomplete road
फोटो नंबर- 11महिला आईटीआई के पास टूटे नल कनेक्शन को दुरुस्त करवाते दुकानदार। संवाद
नारनौल। शहर में अधूरी सड़कों की वजह से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया था। इसमे महिला आईटीआई से महिला थाना तक बनने वाला मार्ग प्रमुख कार्यों में से एक था।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद सड़क को नए सिरे से बनाने के लिए पुरानी सड़क को तोड़ने का कार्य किया ही गया था की क्षेत्र में ग्रैप 4 लागू हो गया। इसके बाद से अब तक सड़क बनाने का कार्य सुचारू रूप से शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण दुकानदारों और आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर के शास्त्री नगर में स्थित वायु सूचकांक केंद्र द्वारा करीब गत डेढ़ महीनों से प्रदूषण स्तर के आंकड़े नहीं दिए जा रहे। क्योंकि वायु सूचकांक केंद्र का संचालन करने वाली एजेंसी की अवधि समाप्त हो चुकी है। विभाग से पेमेंट के भुगतान को लेकर एजेंसी का विवाद भी चल रहा है। वहीं क्षेत्र में मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन दिल्ली में व्याप्त प्रदूषण के कारण क्षेत्र में ग्रैप प्रणाली लागू की जा रही है। हाल ही में 9 जनवरी को दिल्ली में प्रदूषण स्तर 360 एक्यूआई तक पहुंचने के बाद क्षेत्र में ग्रैप 3 लागू किया गया था। जिस कारण एक बार फिर से विकास कार्य पर विराम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

दुकानदारों ने नगर परिषद अधिकारियों से कहा था कि संपूर्ण सड़क को तोड़ने के बजाय कुछ हिस्से को तोड़ा जाए। इसके निर्माण के बाद अगले हिस्से को तोड़ा जाए, ताकि आवागमन करने वाले लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, लेकिन दुकानदारों की सलाह को नजरअंदाज किया गया। इसके बाद ग्रैप 4 और ग्रैप 3 लागू होने के कारण कार्य बहुत धीमी गति से आगे बढ़ रहा है।-पवन कुमार, दुकानदार
--------------
सड़क तोडने के साथ लोगों के नल कनेक्शन भी टूट गए हैं। पेयजल व सीवर लाइन भी कुछ जगह से लीक हो गई है। दुकानदार और स्थानीय निवासी नल कनेक्शन तो स्वयं ठीक करवा रहे हैं, लेकिन प्रशासन से अपील है कि नई सड़क बनाने से पहले पेयजल लाइन और सीवर लाइन की जांच अवश्य की जाए, ताकि सड़क बनने के बाद लोगों को लीकेज की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।-नरेंद्र कुमार, दुकानदार
----------------
दिल्ली में प्रदूषण स्तर बढ़ने के कारण क्षेत्र में बार-बार ग्रैप लागू किया जा रहा है। इस कारण विकास कार्य सुचारू रूप से नहीं चल पा रहे। दिल्ली में प्रदूषण में क्षेत्र की कोई भूमिका नहीं रही, फिर भी क्षेत्र में चल रहें विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन से अपील है कि क्षेत्र में अगर ग्रैप प्रणाली लागू की जाती है तो प्रतिबंधों में कुछ जरूरी राहत भी दी जाए।-संजय, दुकानदार

------------
वर्जन :
प्रयास है कि विकास कार्य नियमित और तेज गति किए जाएं। ग्रैप प्रणाली के दौरान लागू प्रतिबंधों के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुए हैं। फिलहाल वाटर स्टोरेज लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। सड़क निर्माण से पहले सीवर और पेयजल लाइन की लीकेज जांच करवाई जाएगी। लोगों से अपील है कि निमार्ण कार्य शुरू होने से पहले टूटे नल कनेक्शन दुरूस्त करवा लें, ताकि सड़क बनने के बाद परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। - पवन, जेई, नगर परिषद, नारनौल।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed