फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Driver injured in bus collision dies, other is undergoing treatment

Mahendragarh-Narnaul News: बसों की भिड़ंत में घायल चालक की मौत, दूसरे का चल रहा उपचार

Wed, 18 Sep 2024 04:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 18 Sep 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Driver injured in bus collision dies, other is undergoing treatment
खरखौदा। बहादुरगढ़ मार्ग पर गांव खुरमपुर मोड़ के पास सोमवार को दो बसों की आमने सामने की टक्कर में गंभीर रूप से घायल एक बस चालक की इलाज के दौरान पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वहीं झज्जर के गांव खरमन निवासी दीपक की शिकायत पर पुलिस ने दूसरी बस के चालक गांव सिसाना निवासी अजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दीपक का कहना है कि वह सोनीपत से बहादुरगढ़ रूट पर चलने वाली सांगवान बस पर परिचालक है। सोमवार को वह अपनी बस को सोनीपत से सवारियां बैठाकर चले थे। बस को उनके गांव का ही हरविंद्र चला रहा था। खरखौदा होते हुए वह जब बहादुरगढ़ की तरफ बढ़े तो खुरमपुर मोड़ से पहले ही सामने से आ रही तेज रफ्तार निजी बस के चालक ने अचानक उनकी बस में टक्कर मार दी। हरविंद्र ने बस को बचाने के लिए सड़क के किनारे पर उतारने का भी प्रयास किया, लेकिन सामने से बसों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों में बैठी करीब 50 सवारी घायल हो गई। हादसे में उनकी बस के चालक हरविंद्र को भी गंभीर चोटें आई थी। जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई, रोहतक में दाखिल करवाया गया था, जहां देर रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई जबकि हादसे में घायल कई अन्य सवारियों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

-दीपक की शिकायत पर पुलिस ने दूसरी बस के चालक अजीत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसका दूसरे अस्पताल में उपचार चल रहा है।
-एसीपी जीत सिंह, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed