{"_id":"6686f7b9ab2215f30a0cefc4","slug":"drishti-won-gold-medal-in-national-dance-sports-championship-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110516-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में दृष्टि ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में दृष्टि ने जीता स्वर्ण पदक
Fri, 05 Jul 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:53-चेन्नई में आयोजित नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में दृष्टि सोनी को स्वर्ण पदक
महेंद्रगढ़। गत दिवस चेन्नई में हुई नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में महेंद्रगढ़ निवासी नौ वर्षीय दृष्टि सोनी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता में प्रदेश से 30 प्रतिभागी शामिल हुए थे।
दृष्टि सोनी के दादा कैलाशचंद सोनी ने बताया कि तमिलनाडु ऑल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से गत दिवस चेन्नई में आयोजित 14वीं नेशनल डांस स्पोर्ट चैंपियनशिप में हरियाणा के 30 प्रतिभागी शामिल हुए थे। इनमें से दो को स्वर्ण पदक, चार को रजत पदक व चार को कांस्य पदक मिले थे।
महेंद्रगढ़ निवासी दृष्टि सोनी ने फ्री स्टाइल डांस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। महज नौ वर्ष की दृष्टि ने अपने प्रदर्शन से आयोजकों एवं दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए। शहर के एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा है। दृष्टि सोनी को ऑल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से एक प्रशस्ति पत्र, एक ट्राफी, 2000 रुपये का चैक और 5 लाख की स्काॅलरशिप भी प्रदान की गई है। स्वर्णकार सभा महेंद्रगढ़ के प्रधान लक्खीराम सोनी, नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी, ब्राह्मण सभा के प्रधान दिनेश वैद्य, आदर्श रामलीला कमेटी प्रधान सुरेंद्र बंटी, सुरेश कुमार सोनी, प्रवक्ता अमरसिंह सोनी, चेतन सोनी, राजेश सोनी, देवेंद्र सोनी, प्रदीप सोनी, विश्वास सांगवान, प्रवीण सैनी, संदीप तिवाड़ी, वेदप्रकाश सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मेधावी छात्रा दृष्टि सोनी के महेंद्रगढ़ पहुंचने पर उसका स्वागत किया गया।