फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drinking water problem at the station

रेलवे स्टेशन पर पानी की सप्लाई करने वाले बोर की लाइट खराब, रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंच रहा पांच दिन से पीने का पानी

Sat, 24 Jul 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Drinking water problem at the station
रेलवे स्टेशन पर सप्लाई करने वाले ट्यूबवेल की लाइट खराब हुए पांच दिन से अधिक समय हो गया लेकिन बिजली निगम के कर्मचारी लाइट ठीक नहीं कर रहे है। जिससे पानी की सप्लाई न आने से रेलवे स्टेशन पर पीने का पानी नहीं है। जिससे रेलवे कर्मचारियों के साथ यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बिजली निगम को यह समस्या लाइट खराब होते ही बता दी थी लेकिन उसको पांच दिन तक ठीक नहीं किया गया है। स्टेशन मास्टर जेएस यादव ने बताया कि उनकी ऑनलाइन शिकायत के जवाब में लिखा कि आपकी बिजली सुचारु कर दी गई। बिना लाइट ठीक किए ही समस्या का समाधान करने का मेसेज भेजा दिया। उन्होंने बताया कि बिजली निगम को रेलवे बिजली के जेई उनको समस्या से अवगत करवा रहा है लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर एक ही ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई हो रही है।। गौरतलब है कि गांव उनींदा में पानी का बोर किया हुआ है जहां से रेलवे स्टेशन पर पानी की सप्लाई होती है। स्टेशन मास्टर ने बताया की गर्मी के मौसम में स्टेशन पर पीने के पानी की समस्या गंभीर है। बिजली निगम इसको प्राथमिकता से ठीक करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed