फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drinking water line leaks at bus station, water tanker stuck in mud

Mahendragarh-Narnaul News: बस स्टैंड में पेयजल लाइन लीक, कीचड़ में फंसी पानी का कैंपर लाने वाली गाड़ी

Fri, 21 Aug 2026 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Drinking water line leaks at bus station, water tanker stuck in mud
फोटो 01 बस स्टैंड परिसर में लीकेज से हुए कीचड़ में फंसी पिकअप। संवाद
नारनौल। बस स्टैंड परिसर में विद्यार्थियों के निशुल्क बस पास कार्यालय के सामने पेयजल लाइन दो-तीन दिनों से लीक है। इससे कार्यालय के बाहर पानी व्यर्थ बह रहा है। यहां कीचड़ जमा होने से आवाजाही में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पानी के कैंपर की आपूर्ति करने वाली पिकअप गाड़ी कीचड़ में फंस गई। चालक-परिचालक ने आधे घंटे के प्रयास के बाद गाड़ी निकाली। अधिकारियों ने एक-दो दिन में लीकेज की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के अनुसार, परिसर के बोरवेल से खारा पानी आता है। यह पानी शौचालयों की टंकी भरने, साफ-सफाई व बसों की धुलाई में उपयोग होता है। खारे पानी से लोहे के पाइप जल्दी गल जाते हैं। इससे लीकेज की समस्या अक्सर बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या से निजात पाने के लिए विभाग प्लास्टिक के पाइप बिछाने की योजना बना रहा है। बस स्टैंड परिसर में बंदरों की बड़ी संख्या है। बंदर अक्सर छत पर रखी पानी की टंकी के पाइप तोड़ देते हैं। इससे कर्मचारियों सहित आमजन को भी परेशानी होती है।


वर्जन:
प्लंबर अपने किसी निजी कारण से छुट्टी पर गया हुआ था। गुरुवार को काम पर वापस आते ही वह लीकेज की समस्या को ठीक करने में जुट गया है। उम्मीद है आज-कल में इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।-ब्रह्मप्रकाश, मुख्य निरीक्षक, डिपो, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed