{"_id":"6297aecc5a19725f46663d3d","slug":"drinking-water-crisis-angered-the-people-of-tigra-jammed-narnol-news-rtk6483802194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट ने नाराज तिगरा के लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट ने नाराज तिगरा के लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
पेयजल की समस्या को लेकर जाम लगाते ग्रामीण।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी अटेली। पेयजल समस्या से जूझ रहे गांव तिगरा के ग्रामीणों ने बुधवार को अटेली सीहमा मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे लगे जाम के कारण सड़क मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। वहीं जाम की सूचना पाकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप शर्मा, जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के दो दिन में पानी सप्लाई बहाल करने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने यातायात को सुचारु कराया।
जाम लगा रहे ग्रामीणों ने बताया कि गांव तिगरा की हरिजन बस्ती में पिछले एक पखवाड़े से पेयजल समस्या बनी हुई है। प्रशासन को इस समस्या से अवगत करवाने के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं हो पाई। इस कारण ग्रामीणों को भीषण गर्मी पेयजल की समस्या जूझना पड़ रहा है। बार-बार समस्या से अवगत करवाने के बाद भी समस्या को समाधान नहीं होने के मजबूरन उन्हें बुधवार को जाम लगाने के लिए विवश होना पड़ा है। लोगों का कहना था कि गांव की सार्वजनिक वाटर सप्लाई में पानी की कमी होने के कारण हरिजन बस्ती में पानी नहीं पहुंच पा रहा। इस भीषण गर्मी में रोजमर्रा काम चलाने के लिए दूर दराज के नलकूपों से पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं। सरकार की ओर से श्मशान घाट के समीप पानी का नया बोर किया है, लेकिन एक पखवाड़े से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसका बिजली कनेक्शन नहीं किया गया है। ऐसे हालात में हरिजन बस्ती के लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए भटक रहे हैं।
वहीं जाम की सूचना पाकर मौके पर बीडीपीओ संदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दो रोज में बिजली का कनेक्शन करवा कर पानी की सप्लाई को चालू कर दिया जाएगा। कनेक्शन होने तक जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी के टैंकर से बस्ती के लोगों को पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। बीडीपीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने यातायात को सुचारू करने दिया।