फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dream: To have my own big boutique by sewing and make my children successful

सपना : सिलाई कर खुद का बड़ा बुटीक व बच्चों को बनाना है कामयाब

Sat, 15 Nov 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Dream: To have my own big boutique by sewing and make my children successful
फोटो 01 सिलाई मशीन पर काम करती हुई सुमन। संवाद
नारनौल। वो कहते हैं न कि हाथ का हुनर कभी बेकार नहीं जाता। इसी का जीता जागता उदाहरण शिव कॉलोनी में देखने को मिला। जहां बचपन में शौक के चलते सुमन ने खुद से घर पर ही सिलाई का काम सीखा लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि उनका ये हुनर ही एक दिन उसके इतना काम आएगा। आज इसी हुनर के चलते सुमन किराए के मकान में अपना छोटा सा बुटीक चला रहीं हैं और खुद और बच्चों को कामयाब बनाने में जुटी हुईं हैं।
विज्ञापन

1987 में राजस्थान के टीबाबसई में एक साधारण से परिवार में जन्मी सुमन को बचपन से सिलाई का शौक था। अपने इसी शौक के चलते सुमन कुछ न कुछ बुनाई करती थीं और धीरे धीरे इसमें पारंगत हो गई। सुमन ने 10वीं तक की पढ़ाई की है। वर्ष 2005 में कनीना क्षेत्र के बेवल गांव में उनकी शादी हो गई।
विज्ञापन

10 साल तक रही गांव में:
सुमन 10 सालों तक अपने ससुराल में ही रहीं और 2015 में बच्चों की पढ़ाई के चलते नारनौल आ गई। यहां शिव कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही हैं और पति भी शहर के बाहर आजीविका कमा रहे हैं। ऐसे घर खर्च चलाने में मुश्किल होने के चलते 2021 में सुमन का सिलाई मशीन ने ही साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे से स्टोर में बनाया बुटीक
सुमन के हाथ की सफाई देखकर अब खासी महिलाएं उनसे कपड़े सिलवाने आती हैं। ऐसे में 4 सालों की मेहनत के बाद सुमन की महिने में 20 से 25 हजार की आमदनी भी हो जाती है। काम बढ़ता देख एक लड़की को भी अपने यहां रोजगार दिया। इसके अलावा सुमन अब तक 6 लड़कियों को मुफ्त में सिलाई का काम सीखा चुकी हैं।

बहन की बेटी का जिम्मा भी सुमन पर
सुमन की एक बेटी है, जो बीटेक कर रही हैं। इसके अलावा बहन की बेटी भी उन्हीं के पास रहती है और उसे भी अपनी बेटी की तरह ही पाल रहीं हैँ। सुमन ने बताया कि उनका बस एक ही सपना है कि उसकी दोनों बेटियां कामयाब हों और शहर में उसका खुद का एक बड़ा बुटीक हो ताकि वह पूर्णतया आत्मनिर्भर हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed