Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dr. Rajvati Yadav entrusted with the leadership of the Women's Congress district unit for the third time

Mahendragarh-Narnaul News: तीसरी बार डॉ. राजवती यादव को मिली महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान

Tue, 17 Nov 2026 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Dr. Rajvati Yadav entrusted with the leadership of the Women's Congress district unit for the third time
फोटो नंबर-12डॉ. राजवती यादव। जिला महेंद्रगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष
नारनौल। कांग्रेस पार्टी ने संगठन के प्रति सक्रियता और अनुभव को देखते हुए डॉ. राजवती यादव पर एक बार फिर भरोसा जताया है। उन्हें तीसरी बार जिला महेंद्रगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी पुनर्नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

डॉ. राजवती यादव इससे पहले वर्ष 2023 और 2025 में भी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। अब वर्ष 2026 में पार्टी नेतृत्व ने उन्हें दोबारा यह दायित्व सौंपकर उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली पर विश्वास जताया है।
विज्ञापन

डॉ. राजवती यादव लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय हैं। उन्होंने जिले में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने, संगठन का विस्तार करने और राजनीतिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कार्य किया है। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित धरना-प्रदर्शनों, जनसभाओं और विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी वह अपनी टीम के साथ सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनर्नियुक्ति पर डॉ. राजवती यादव ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उनकी प्राथमिकता जिले के प्रत्येक गांव और कस्बे तक महिला कांग्रेस का संगठन मजबूत करना, अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ना और उन्हें नेतृत्व के अवसर उपलब्ध करवाना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed