फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dr. Archana Gupta demands Bhagwant Mann's resignation, raises questions.

Mahendragarh-Narnaul News: डॉ. अर्चना गुप्ता ने भगवंत मान से मांगा इस्तीफा, उठाए सवाल

Wed, 24 Jun 2026 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dr. Archana Gupta demands Bhagwant Mann's resignation, raises questions.
फोटो 20प्रेसवार्ता को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता।संवाद - फोटो : 1
नारनौल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अर्चना गुप्ता ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धर्म गुरुओं का अपमान करने और झूठी फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार करने के मामले में घेरा है। डाॅ. अर्चना ने नारनौल में बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि पंजाब के सीएम को तुरंत अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किस तरह भगवंत मान ने पहले सिख गुरुओं का अपमान किया यह सभी ने वायरल वीडियो में देखा और अब भगवंत मान ने उस वीडियो को फर्जी साबित करने के लिए किस तरह से फॉरेंसिक रिपोर्ट बनवाई यह बात भी अब साफ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मुख्यमंत्री को पद पर रहने का अब कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


डाॅ. अर्चना ने कहा कि वायरल वीडियो में भगवंत मान शराब पीते हुए और सिख गुरुओं की तस्वीरों पर शराब छिड़कते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपमान करने वाले भगवंत मान को देश और पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अर्चना ने कहा कि वायरल वीडियो को फर्जी साबित करने के लिए पंजाब सरकार और पुलिस ने पूरा जोर लगा दिया। पंजाब पुलिस ने भगवंत मान को बचाने के लिए अनुकूल रिपोर्ट हासिल करने का प्रयास किया लेकिन हरियाणा सरकार और गुरुग्राम पुलिस ने तथ्यों को सामने लाकर सच्चाई उजागर कर दी।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गुरुओं से माफी मांगने के बजाय भगवंत मान पूरे मामले को दबाने और वीडियो को फर्जी साबित करने में जुटे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व खुद आपसी समन्वय की कमी और गुटबाजी से जूझ रहा है। नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अलग-अलग बयान देते हैं जिससे पार्टी की स्थिति स्पष्ट दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed