फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Door-to-door garbage collection system collapsed, people troubled

Mahendragarh-Narnaul News: डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था चरमराई, लोग परेशान

Tue, 24 Jun 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 24 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection system collapsed, people troubled
फोटो नंबर- 14मोहल्ले में कूडा उठान की गाडी नहीं आने पर छलक नाले के पास डाला गया कूडा। संवाद
नारनौल।
विज्ञापन

शहर के कई मोहल्लों में इन दिनों डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाली गाड़ी के नहीं आने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कूड़ा उठान करने वाली गाड़ी के इंतजार में लोगों के कूड़ादान भी घरों में भरे रखे हैं।
कई दिनों से गाड़ी नहीं आने के कारण बहुत से लोग तो अपना कूड़ादान खाली करने के लिए इधर-उधर डालने भी लग गए हैं। वहीं अनेक लोग कट्टों में कूड़ा एकत्रित करके रख रहे हैं जो गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। गाड़ी नहीं पहुंचने के कारण कई मोहल्लों में फिर से गंदगी फैलने लगी है।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने का ठेका एक निजी कंपनी को दे रखा है। शुक्रवार को कूड़ा उठान करने वाले कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। परंतु अधिकारियों व ठेकेदार से बात हो जाने के बाद कर्मचारियों ने दोपहर बाद काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल पर गए ठेकेदार के कर्मचारियों का कहना था कि उनको वेतन काट कर दिया जा रहा जो सरासर गलत है। ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों को मंगलवार तक समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था। अब मंगलवार को समाधान नहीं होता है तो कर्मचारी फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं।
इन मोहल्लों में हो रही है परेशानी
शहर के मोहल्ला मिश्रवाड़ा, संघीवाड़ा, टेकपुर, देवस्थान, बड़का कुआं, चेतावली कुई, खड़खड़ी, जमालपुर, चांदुवाड़ा, नलापुर व इंद्रा कॉलोनी आदि सहित अनेक स्थानों पर जहां गाड़ी सुबह पहुंच जाती थी। अब कई जगह तो पहुंच ही नहीं रही और कई जगह दो-तीन दिन में एक बार जा रही है। सुबह पहले आने वाली डोर-टू-कूड़ा उठान करने वाली गाड़ी का अब कोई समय भी निश्चित नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है।

यह बोले लोग
पिछले चार दिनों से मोहल्ले में कूड़ा उठान करने वाली गाड़ी नहीं आ रही है। गाड़ी के इंतजार में घर में कुड़ा एकत्रित करके रखा है। रोज यहीं सोचते हैं कि आज गाड़ी आ जाएगी।
संजू देवी, संघीवाड़ा


मोहल्ले में गाड़ी नहीं आने के कारण लोग फिर से सड़कों पर कूड़ा डालने लग गए हैं। एक महीने पहले जो सफाई व्यवस्था में सुधार किया गया था, अब फिर से वहीं हाल हो गया है।

संजय मान, टेकपुर

-
अगर मोहल्लों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाली गाड़ी नहीं जा रही है तो कंपनी के ठेकेदार को बुलवाकर तुंरत प्रभाव से व्यवस्था को ठीक करवाया जाएगा। जिस भी मोहल्ले में कूड़ा उठान की गाड़ी नहीं पहुंच रही है और इसकी शिकायत हमारे पास आती है तो वहां भी तुरंत प्रभाव से भेजा जाएगा। शहर की सफाई व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
विकास शर्मा, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed