फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   doodh chakki

दुग्ध उत्पादन चक्की का शुभारंभ

Thu, 26 Dec 2019 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
doodh chakki
doodh chakki - फोटो : Narnol
अब गांवों में ही दूध से बने उत्पादों की गुणवत्ता की जांच होगी और पशुपालकों को दूध से उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव ने गुरुवार को प्रदेश की पहली दुग्ध उत्पाद चक्की का उद्घाटन किया। ये चक्की गांवों में जाकर दूध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच के साथ विविध उत्पादों के परिवर्तित करने का भी प्रशिक्षण देगी। लाला लाजपत राय विश्वविद्यालय के रिवासा रीजनल सेंटर ने इसका निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के पशुपालकों की आमदनी में इजाफा होगा।
विज्ञापन

गुरुवार को लाला लाजपत राय विवि के रिजनल सेेंटर रिवासा में दुग्ध की चक्की बस वाहन का शुभारंभ कर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि यह पहली दुग्धचक्की है जिसका लाभ महेंद्रगढ़ जिले के लोगों को मिलेगा। इसके बाद प्रदेश में अन्य जिलों में भी सरकार इसकी शुरूआत करेगी। उन्होंने कहा कि बस में दुग्ध से खोवा, घी, पनीर, कुल्फी, क्रीम एवं दूध का केट टेस्टिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सरकार दुग्ध से विभिन्न प्रोडेक्ट बनाने का किसानों और पशुपालकों को गांव-गांव जाकर प्रशिक्षण देंगेे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के पूरे हितों को ध्यान में रखते हुए चार प्रतिशत ब्याज दर पर पशु किसान क्रेडिट कार्ड शुरू किया है जो किसान इसका लाभ लेना चाहते हैं वे अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर पशु का बीमा और रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके तहत पशुपालकों को बैंक से चार प्रतिशत की दर पर लोन मिलेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने ने कहा कि इस रीजनल सेंटर का शुभारंभ दो वर्ष पहले मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा उनके प्रयास से किया गया था। हमारा क्षेत्र कृषि प्रधान है। पशुपालन में आने वाली परेशानियों को देखते हुए ही उन्होंने गांव रिवासा में रिजनल सेंटर का शुभारंभ करवाया था। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान लुवासा के डीन डॉ. दिवाकर शर्मा ने कहा कि दुग्ध का प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन डेयरी व्यवसाय के लिए बहुत आवश्यक है जिसमें मशीनों ओर कौशल विकास का महत्वपूर्ण योगदान है। इस दूध की चक्की द्वारा पशुपालक उत्पाद तैयार करके बाजार में बेचकर अधिक लाभ ले सकते हैं तथा विभाग द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed