फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Donation yields manifold results: Rahul

दान का मिलता है कई गुना फल : राहुल

Thu, 24 Apr 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 24 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Donation yields manifold results: Rahul
फोटो संख्या:57-पंडित राहुल  भारद्वाज--संवाद
महेंद्रगढ़। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को (अबूझ) सर्वश्रेष्ठ सिद्ध मुहूर्त माना गया है।
विज्ञापन

यानी इस दिन बिना कोई मुहूर्त कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य कर सकते हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी कर सकते है।
ज्योतिषाचार्य पंडित राहुल भारद्वाज ने बताया अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जन्मोत्सव 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस बार आखा तीज पर अक्षय तृतीया के दिन स्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग और रोहिणी व मृगशिरा नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। जो किसी भी शुभ कार्यों को करने और दान पुण्य के लिए विशेष फलदायी बताया है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों अपनी उच्च राशि में विराजमान रहते हैं। कई ग्रह शुभ स्थिति में रहते हैं।
विज्ञापन

इस कारण से ये अपने आप में शुभ मुहूर्त बन जाता है। जो किसी भी जप, तप, ज्ञान, पूजा-पाठ अनुष्ठान, हवन दान, स्नान के फायदेमंद बताया गया है। दान का कई गुना फल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तृतीया तिथि का प्रारंभ 29 अप्रैल को शाम 5:30 बजे से होगा और 30 अप्रैल को दोपहर 2:11 बजे तक रहेगी। इस कारण भगवान परशुराम जन्मोत्सव 29 अप्रैल को प्रथम या व्यापिनी तृतीया में भी मनाया जाएगा। मान्यताओं अनुसार संसार में आठ ऐसे चिंरजीवी हैं, जो युगों-युगों से इस पृथ्वी पर मौजूद हैं। उन में से एक भगवान परशुराम भी हैं। इस तिथि को प्रदोष व्यापिनी रूप में ग्रहण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed