Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Donation of 1,000 quintals of green fodder to the cowshed in two months.

Mahendragarh-Narnaul News: गोशाला में 2 महीने में 1000 क्विंटल हरे चारे का दान

Sun, 07 Jun 2026 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Donation of 1,000 quintals of green fodder to the cowshed in two months.
फोटो संख्या:55- सतनाली के बाबा समताई नाथ गोशाला  नांवां- गोपालवास में बैठक करते गोशाला पदा​धिका
सतनाली। गांव नांवां स्थित बाबा समताई नाथ गोशाला में दानकर्ताओं व तीन गांवों के युवाओं के सहयोग से गोशाला ने प्रगति की है। बीते दो महीनों में दानकर्ताओं ने 1000 क्विंटल हरा चारा दान कर गोवंश की सेवा की है। इसको लेकर रविवार को गांव में तीन गांवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 102 युवाओं ने गोशाला की वार्षिक सदस्यता ग्रहण की और सेवा कार्य को स्थाई रूप देने का संकल्प लिया है। बैठक में मुख्य रूप से योगी महासभा के महासचिव बाबा चेताईनाथ व खंडेसरी बाबा मायानाथ पहुंचे। उनके साथ गोपालवास गोशाला प्रधान विजेंद्र, मंडियाली से सचिव संजय स्वामी, नांवां से किशनलाल मोदी, पूर्व सरपंच दयानंद व अन्य लोग शामिल हुए। बैठक में सभी ने गोशाला के विकास और गोवंश के संरक्षण पर विचार साझा किए।गोशाला कमेटी ने इस सहयोग के लिए सभी ग्रामीणों, युवाओं, डॉक्टरों की टीम और प्रवासी दानवीरों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed