{"_id":"6373def221cae316f756f14b","slug":"don-t-waste-water-put-spout-on-every-tap-narnol-news-rtk6635595170","type":"story","status":"publish","title_hn":"'व्यर्थ पानी न बहाएं, हर नल पर टूंटी लगाएं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'व्यर्थ पानी न बहाएं, हर नल पर टूंटी लगाएं'
विज्ञापन
नारनौल। धरती मां की कोख की रख ले साथी लाज, दूध रूपी जल की कर ले इज्जत आज’ इन्हीं स्लोगन के माध्यम से सतनाली खंड की ग्राम पंचायत डिगरोता के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जल जीवन मिशन के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्यातिथि के रूप में बच्चों को संबोधित करते हुए जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने बताया कि जिस चीज को हम फालतू समझकर व्यर्थ में बहा देते हैं वह बहुत से लोगों को बड़ी मुश्किल से नसीब होता है। इसलिए हमें जल की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धरती पर जल की बहुतायत होने के बावजूद पीने लायक जल बहुत ही कम है। व्यर्थ में बहने से बचाने के लिए जल की एक-एक बूंद को सहेजने की आवश्यकता है। हमें नलों को खुले नहीं रखने चाहिए। हर नल पर टूंटी लगी हो ताकि गांव में प्रत्येक नागरिक तक पीने का पानी पहुंचे। इसके साथ-साथ जितना पानी जरूरत हो उतना ही इस्तेमाल करना चाहिए। ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए जल को बचाया जा सके। गिरते भूजल को भी बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के साथ-साथ जल की गुणवत्ता का भी हमें पता हो। नल को जमीन में डाले, कहीं भी लीकेज को तो तुरंत ठीक करवाए ताकि पाइपलाइन में बैक्टीरिया ना घुसे। इसके अलावा पेयजल का समय-समय पर जीवाणु परीक्षण व रसायन परीक्षण भी करवाते रहना जरूरी है। ताकि शरीर के मानकों के अनुरूप ही पेयजल हमें मिलता रहे। बीआरसी पूजा रानी ने बच्चों को पानी की टेस्टिंग करने के तरीकों की जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर बीआरसी पूजा रानी, मुख्याध्यपक प्रथम सिंह, अध्यापिका सुनीता, रैनू, प्रियंका, अध्यापक विनोद, अजीत, दिनेश, संदीप कुमार, कृष्ण कुमार, बिजेंद्र, भूपेंद्र, ईश्वर, सविता व मीना मौजूद रही।