फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dohan river will be recharged from Hamindpur to Badopur: MLA

दोहान नदी का हमींदपुर से बदोपुर तक होगा रिचार्ज ः विधायक

Mon, 01 Mar 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dohan river will be recharged from Hamindpur to Badopur: MLA
सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी हरिराम यादव के साथ नदी का निरीक्षण करते नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय ? - फोटो : Narnol
जिले में मुख्य रूप से कृष्णावती और दोहान नदी को पूरी तरह से रिचार्ज करने की दिशा में महत्वपूर्ण काम हुआ है। इसी कड़ी में हमींदपुर से लेकर बदोपुर राजस्थान बॉर्डर तक दोहान नदी को रिचार्ज करने की योजना पर काम चल रहा है। इसके तहत हमींदपुर से लेकर बदोपुर राजस्थान बॉर्डर तक लगभग 10 किलोमीटर की लंबाई में नदी की खुदाई करके राजस्थान बॉर्डर तक पानी ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी हरिराम यादव के साथ इस नदी का निरीक्षण किया था। उसी दिन इस बात पर सहमति बन गई थी कि इस कार्य को अति शीघ्र धरातल पर लाया जाए। इससे लगभग 10 गांवों से अधिक के भूमिगत जल में सुधार होगा। हसनपुर डिस्ट्रीब्यूटरी से पक्की नहर द्वारा हमीदपुर बांध पहले से ही जुड़ा हुआ है। इस नहर के माध्यम से बरसात में जब नहर में पर्याप्त पानी होता है उस समय नदी में डाला जाता है। अब तक यह पानी भांखरी गांव की सीमा तक ही सीमित रहता था। आगे के गांवों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था, इसलिए इस नदी की खुदाई करके पानी को अंतिम सीमा तक ले जाया जा रहा है। डॉ. यादव ने इस कार्य को तुरंत अमलीजामा पहनाने के लिए हरियाणा सरकार और भूमि संरक्षण विभाग का धन्यवाद किया है। उन्होंने उम्मीद की कि जब पर्याप्त पानी नदी में वहां तक पहुंच जाएगा तो हरियाणा और राजस्थान के कई गांव को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed