{"_id":"6855a4eeb44ec64ed40623c6","slug":"dog-squad-honored-for-outstanding-work-narnol-news-c-196-1-nnl1004-126150-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डॉग स्क्वायड को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डॉग स्क्वायड को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
Fri, 20 Jun 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने आज डॉग स्क्वायड टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन और कानून प्रवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया।
इस सम्मान समारोह में टीम को नकद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। डॉग स्क्वायड टीम, जिसमें उच्च प्रशिक्षित डॉग्स और उनके समर्पित हैंडलर शामिल हैं। ये टीमें विभिन्न खोजी कार्यों, जैसे कि मादक पदार्थों और विस्फोटक पदार्थों की खोज करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
हाल ही में नारनौल में करीब 12 लाख की कीमत के अवैध नशीले पदार्थ हेरोइन को पकड़वाने में डॉग स्क्वायड टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके कारण उन्हें यह विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। टीम के सदस्यों ने न केवल अपने कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि यह भी साबित किया कि किस प्रकार प्रशिक्षित डॉग्स नशीले पदार्थों को पकड़वाने में महत्वपूर्ण और सहयोगी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
डॉग स्क्वायड की टीम द्वारा प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए समय-समय पर चैकिंग अभियान चलाया जाता है। डॉग स्क्वायड टीम के द्वारा वाहनों की भी सघनता से जांच की जाती है।