फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Documentary will be made on Kauthal Khurd set an example for the whole country

पूरे देश के लिए मिसाल बने कौथल खुर्द पर बनेगी डाक्यूमेंट्री

Wed, 03 Mar 2021 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Documentary will be made on Kauthal Khurd set an example for the whole country
जल शक्ति मंत्रालय के कार्यक्रम जल जीवन मिशन के तहत गांव कौथल खुर्द ने हर घर नल के तहत स्वच्छ पेयजल पहुंचाया है। कौथल खुर्द ऐसा करने वाला प्रदेश का पहला गांव बन गया है। केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के निर्देश पर विशेष टीम ने बुधवार को गांव में पहुंचकर डाक्यूमेंट्री बनाई।
विज्ञापन

डाक्यूमेंट्री के लिए पहुंची ओपन मीडिया नेटवर्क की सीनियर एडिटर निकिता डोवाल ने कहा गांव कौथल खुर्द की सफलता की कहानी जल शक्ति मंत्रालय के तहत पूरे देश में पहुंचेगी। उनके साथ असिस्टेंट फोटो एडिटर आशीष शर्मा भी थे। जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा, कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार, उपमंडल अभियंता कृष्ण कुमार, जेई महेश कुमार, सुशील, बीआरसी अनिता, विक्रम सिंह, इंद्रजीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम ने गांव में आए बदलाव के बारे में और जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की ओर से कराए गए कार्यों के बारे में जाना। सरपंच परमजीत ने गांव की बदली तस्वीर के लिए ग्रामीणों के सहयोग व सामुदायिक भागीदारी को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि गांव के सहयोग के बिना वे गांव में जल संरक्षण, स्वच्छता, पौधरोपण, गांव को सुंदर बनाने का काम संभव नहीं था। निकिता डोवाल ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय के पोर्टल पर गांव कौथल खुर्द की सफलता की कहानी देखी तो गांव का दौरा करने के लिए विचार बनाया। कौथल खुर्द गांव वास्तव में ही जल संरक्षण में अग्रणी है। कौथल खुर्द देश के अन्य गांवों के लिए भी एक मिशाल बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की भूमिका अहम..
कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार ने टीम को बताया कि सफलता का राज सामुदायिक भागीदारी ही है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से मात्र 20 प्रतिशत ही सहयोग है। 80 प्रतिशत कार्य ग्राम जल एवं सीवरेज समिति, ग्राम पंचायत ने किया।

-जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने बताया कि फरवरी 2017 में वॉटर सेफ्टी प्लानिंग की ट्रेनिंग में जिले के एकमात्र गांव कौथल खुर्द का ही चयन किया गया था। गांव के सरपंच ने गांव कौथल खुर्द को रोल मॉडल ग्राम पंचायत बनाने का लक्ष्य तय किया था। 15 अगस्त 2018 को हरियाणा सरकार की ओर से इन्हें जल संरक्षण पुरस्कार से नवाजा गया। जल जीवन मिशन के तहत गांव में मनरेगा के तहत जोहड़ खुदवाया। अटल भूजल योजना के लिए भी एक मिशाल बना। वर्षा जल संचयन, भूजल रिचार्जिंग में अहम रोल अदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed