फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Doctors leave due to increasing Corona case canceled

बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

Tue, 06 Apr 2021 10:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Doctors leave due to increasing Corona case canceled
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। अब डॉक्टरों को इमरजेंसी कार्यों के लिए छुट्टी मिल सकेगी। अप्रैल में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि महेंद्रगढ़ जिले में अब दोबारा से कोरोना वायरस के मरीज आ रहे है। ऐसे में मरीजों की निगरानी और उनके संपर्क में आने वालों की स्क्रीनिंग समेत अन्य कार्यों पर जोर दिया जा रहा है। जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण को काबू किया जा सके। ऐसे में डॉक्टरों को इससे जुड़े कार्यों में लगाया जा रहा है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी है। उन्हें मेडिकल में ही छुट्टी मिल सकेगी। इससे पहले पिछले साल कोरोना महामारी में डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थी। हालात सामान्य होने पर चार-पांच माह बाद छुट्टियां शुरू की गई थी। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर जांच को बढ़ाया जा रहा है। कोरोना महामारी को लेकर सभी को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

एक कोरोना केस आया, तीन मरीज हुए ठीक
नारनौल। जिले में मंगलवार को एक नया कोरोना वायरस संक्रमित केस आया हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 6685 हो गई है। वहीं मंगलवार को तीन कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 6632 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 32 केस अभी भी एक्टिव हैं। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में छह अप्रैल तक 154054 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 92230 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 172973 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1700 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। मंगलवार को एक केस हुडा सेक्टर नारनौल में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

67708 को लग चुका है कोरोना का टीका
जिले में अब हर सरकारी संस्थाओं व छह प्राइवेट अस्पतालों में कोविड-19 टीकाकरण के सेशन लगाए जा रहे हैं। अभी तक जिले में कोविड-19 के कुल 67708 कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। इसमें पहली डोज के 63251 व दूसरी डोज के 4457 टीके लगाए जा चुके हैं। इसमें 60 साल से ऊपर के पहले डोज के 48002 टीके,45 से 59 साल के 8438, हेल्थ वर्कर को 4467 व फ्रंटलाइन वर्कर को 2344 कोराना की पहली डोज के टीके लगाए जा चुके हैं। 60 साल से ऊपर के दूसरी डोज के 134 टीके, 45 से 59 साल के तीन, हेल्थ वर्कर्स को 3165 व फ्रंटलाइन वर्कर्स को 1155 कोरोना के दूसरे डोज के टीके लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed