{"_id":"6811140d8722a2633c0710fb","slug":"do-you-not-keep-towel-or-even-soap-in-sulabh-toilet-narnol-news-c-196-1-nnl1004-123999-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सुलभ शौचालय में तौलिया क्या साबुन भी नहीं रखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सुलभ शौचालय में तौलिया क्या साबुन भी नहीं रखे
Tue, 29 Apr 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16बगैर साबुन व तोलियें के शौचालय का वॉशबेसिन। संवाद
नारनौल। जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम सर्वे कर जा चुकी है। अब रैंकिंग में कितना सुधार होगा, यह तो लिस्ट जारी होने के बाद ही पता चलेगा।
ओडीएफ प्लस के लिए नगर परिषद टीम जूझती भी नजर आई। इसके पीछे शहर के शौचालयों में जिन सुविधाओं का होना चाहिए, वह नहीं होना बड़ी वजह है। हालांकि जिस दिन स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम शहर में शौचालयों की जमीनी हकीकत जानने के लिए पहुंची थी, उस दिन नगर परिषद कर्मचारियों ने एक दिन के लिए नागरिक अस्पताल के पास सुलभ शौचालय में डस्टबिन से लेकर फिनायल, साबुन, तौलिया, झाडू तक रखवा दिया था, ताकि टीम को फोटो खींच कर दी जा सके। यह अलग बात हैं कि जैसे स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने सुलभ शौचालयों का दौरा कर निकली, उसके कुछ देर बाद ही नप कर्मचारी सारा सामान गाड़ी में रखकर नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए। मंगलवार को को अमर उजाला टीम ने नागरिक अस्पताल के पास सुलभ शौचालय का दौरा किया तो तौलिया क्या साबुन भी नहीं रखे थे।
वर्जन:
सुलभ शौचालयों में सभी व्यवस्थाओं को लेकर बात हुई है। जल्द ही सभी सुविधा शौचालयों में मिलनी शुरू हो जाएगी।-विकास शर्मा, जेई नगर परिषद