फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Do light irrigation to protect crops from winter: Dr. Prem Kumar

सर्दी से फसलों को बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें : डॉ. प्रेम कुमार

Fri, 15 Dec 2023 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Do light irrigation to protect crops from winter: Dr. Prem Kumar
नारनौल। सर्दी के मौसम में पड़ने वाले घने कोहरे, धुंध और कड़ाके की सर्दी से सब्जियों की फसलों को पाले के नुकसान से बचाने के लिए किसान हल्की सिंचाई करें और लो टनल तकनीक का सहारा ले या फसलों को पन्नियों से ढकें। जिला उद्यान अधिकारी प्रेम यादव ने बताया कि पाले से सबसे पहले सब्जी वाली फसलों की पत्तियां प्रभावित होती हैं। फूल झुलस कर गिर जाते हैं फिर टहनियां व बाद में पौध सूखने लगते हैं। पौधों पर पहले काले व भूरे दानेदार धब्बे बनते हैं फिर सब्जियों के फलों पर धब्बे बनते हैं और फसल खराब हो जाती है।
विज्ञापन




किसान उचित कदम उठाकर कर सकते हैं सब्जी की फसलों का बचाव


जब पाला पड़ने की संभावना हो उन दिनों दो ग्राम प्रति लीटर पानी में घुलनशील गंधक का घोल बनाकर छिड़काव करें। साथ ही जब पाला पड़ने की संभावना हो तब फसलों में हल्की सिंचाई कर देनी चाहिए, जिससे तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गिरेगा और फसलों को पाले से होने वाले नुकसान से बचाएगा। खेत के चारों ओर धुंआ करें, हल्की सिंचाई करें। फफूंदनाशक रसायन का छिड़काव करें। रात के समय सब्जियों के पौधों को प्लास्टिक की पन्नियों से ढक दें। इससे पाले से बचाव होगा।
विज्ञापन


बागवानी पर अनुदान का प्रावधान



किसान बागवानी फसलों को पाले से बचाने के लिए प्लास्टिक लो टनल तकनीक अपना कर अपनी सब्जी की फसल को पाले से बचा सकता है और इस स्कीम पर बागवानी विभाग की तरफ से 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए किसान विभाग के पोर्टल Hortnet.gov.in पर 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed