{"_id":"6ae78add4f1d73aa92088bc9","slug":"diwali-will-be-illuminated-by-earthen-lamps-work-continues-day-and-night-on-the-potters-wheel-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147321-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दिवाली, चाक पर दिन-रात चल रही मेहनत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दिवाली, चाक पर दिन-रात चल रही मेहनत
विज्ञापन
फोटो 06 इलेक्ट्रीक चाक पर दीये बनाता कुम्हार महेंद्र सिंह। संवाद
मंडी अटेली। दिवाली नजदीक आते ही क्षेत्र के कुम्हारों के घरों में चहल-पहल बढ़ गई है। गांव बिहाली के कारीगर महेंद्र सिंह प्रजापत इन दिनों दिन-रात मिट्टी के दीये बनाने में जुटे हैं। उनके घर में इलेक्ट्रिक चाक की आवाज के साथ मिट्टी को सुंदर आकार दिया जा रहा है। हालांकि बिजली के कट काम में बाधा बन रहे हैं।
महेंद्र सिंह ने बताया कि महंगाई के कारण चिकनी मिट्टी जुटाना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। पहले मिट्टी आसपास आसानी से मिल जाती थी, लेकिन अब उसे दूर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में किराया देकर मंगवाना पड़ता है। मिट्टी को गलाने, गूंथने, चाक पर आकार देने, सुखाने और आंवे में पकाने तक काफी मेहनत करनी पड़ती है।
उन्होंने बताया कि बाजार में चाइनीज लाइटों की भरमार के बावजूद मिट्टी के दीयों की मांग बनी हुई है। लक्ष्मी पूजन में मिट्टी के दीयों का विशेष महत्व है। इस बार पारंपरिक दीयों के साथ डिजाइनर लक्ष्मी-गणेश दीप, झालर वाले दीये और भोलवे भी तैयार किए हैं।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह के अनुसार इलेक्ट्रिक चाक से उत्पादन बढ़ा है और काम आसान हुआ है, लेकिन पुश्तैनी हुनर को जिंदा रखने के लिए मेहनत जरूरी है। कुम्हारों की यह मेहनत न केवल उनकी आजीविका का सहारा है, बल्कि हमारी पुरानी परंपराओं को भी आगे बढ़ा रही है।