फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Divyang will not have to make rounds of different places, rehabilitation center set up in civil hospital

दिव्यांगों को नहीं लगाने पड़ेंगे अलग-अलग स्थानों के चक्कर, नागरिक अस्पताल में पुनर्वास केंद्र स्थापित

Fri, 22 Apr 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Divyang will not have to make rounds of different places, rehabilitation center set up in civil hospital
नागरिक अस्पताल में जिला रेडक्रॉस समिति ने दिव्यांगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार की सेवाएं देने के उद्देश्य से दिव्यांग पुनर्वास एवं फिजियोथैरेपी केंद्र स्थापित किया है। अब दिव्यांग सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद वहीं कृत्रिम अंग का नाप देकर उसे प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने बताया कि पहले दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पुरानी कचहरी के पास चलाया जा रहा था। दिव्यांगों को पहले सरकारी अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवा कर पुनर्वास केंद्र तथा बाद में जिला रेडक्रॉस समिति कार्यालय में आना पड़ता था। इससे उनको काफी परेशानी होती थी। अब सरकारी अस्पताल में ही उनको यह सभी सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में स्थापित दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुला रहेगा। इसमें कोई भी दिव्यांग व्यक्ति कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण के लिए अपना पंजीकरण करवा सकता है। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि यदि उनके आसपास कोई भी दिव्यांग है और उन्हें बनावटी कृत्रिम हाथ व पांव की आवश्यकता है तो वह अपना पंजीकरण अस्पताल नारनौल में स्थित दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में करवा सकते हैं। जिला के प्रत्येक दिव्यांग को कवर करने के उद्देश्य से जिला रेडक्रॉस समिति नियमित रूप से दिव्यांगों का पंजीकरण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed