{"_id":"6772fb74408d2af45c00df8a","slug":"divya-saini-won-silver-medal-in-archery-competition-narnol-news-c-196-1-mgh1001-119740-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तीरंदाजी प्रतियोगिता में दिव्या सैनी ने रजत पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तीरंदाजी प्रतियोगिता में दिव्या सैनी ने रजत पदक जीता
Tue, 31 Dec 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ कोच विनय कुमार। स्रोत- विभाग
नारनौल।
23 से 27 दिसंबर को भुवनेश्वर में आयोजित हुई विश्वविद्यालय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में आईजीयू की महिला टीम ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इसी प्रतियोगिता में टीम की दिव्या सैनी ने 30 मीटर एकल व नॉकआउट प्रतियोगिता में रजत पदक पर निशाना साधा है।
तीरंदाजी कोच विनय कुमार ने बताया कि दिव्या सैनी इस प्रतियोगिता में मौजूद समस्त महिला खिलाड़ियों में ओवरऑल तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी के मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली दिव्या सैनी, भावना, गीता व दिव्या सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में लगातार अभ्यास कर रही हैं। भुवनेश्वर में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के 140 विश्वविद्यालयों की महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की थी।