फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Divya, Monika, Bhavana and Geeta brought laurels to the district by winning silver medals.

Mahendragarh-Narnaul News: दिव्या, मोनिका, भावना व गीता ने रजत पदक जीत जिले का मान बढ़ाया

Sat, 14 Feb 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Divya, Monika, Bhavana and Geeta brought laurels to the district by winning silver medals.
फोटो नंबर- 22भावना, तीरंदाज
नारनौल। राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग टीम ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन एक से तीन फरवरी तक पलवल में किया गया जिसमें दिव्या, मोनिका, गीता व भावना ने 50 मीटर वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुकाबले के दौरान दिव्या ने 318, भावना ने 300, गीता ने 271 व मोनिका ने 244 का स्कोर किया। इसकी मदद से टीम ने कुल 1133 का स्कोर कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कोच विनय कुमार ने बताया कि चारों खिलाड़ियों ने गत प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। उम्मीद है बेहतर प्रदर्शन कर जिले के लिए पदक जीतेगी।
विज्ञापन


बॉक्स



मुकाबले के दौरान एकाग्रता बनाए रखने पर ध्यान था। बेहतर प्रदर्शन कर टीम की जीत में योगदान देने का प्रयास था।-भावना, तीरंदाज



बॉक्स

गत प्रतियोगिताओं के अनुभव काम आए, अहम पलों में सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। टीम की एकजुटता व अनुशासन से हम रजत पदक जीतने में सफल रहे।-मोनिका, तीरंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स



मुकाबले को लेकर नर्वस थी लेकिन कोच व साथी खिलाड़ियों की मदद से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिले के लिए पदक जीतने का अनुभव रोमांचित करने वाला है।-गीता, तीरंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed