फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District Municipal Commissioner reviewed the plans of the government

जिला नगर आयुक्त ने सरकार की योजनाओं की समीक्षा की

Fri, 24 Dec 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
District Municipal Commissioner reviewed the plans of the government
अधिकारियों की बैठक लेते जिला नगर आयुक्त। संवाद - फोटो : Narnol
जिला नगर आयुक्त डॉ. जेके आभीर ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में पीएम स्व निधि, पीएमएवाई, एनयूएलएम, आईएचएचएल तथा स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 की प्रगति के लिए समीक्षा बैठक की। परिषद और नगरपालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी योजनाओं पर नियमानुसार तुरंत कार्यवाही करने निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त डॉ. जेके आभीर ने अटेली, कनीना तथा महेंद्रगढ़ के सचिवों को पीएमएवाई के लंबित मामलों तथा पीएमएवाई से संबंधित कर्मचारियों को समय-समय पर उपरोक्त पालिकाओं में शिविर के माध्यम से लंबित मामलों को अगले सप्ताह में निपटाने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि पीएम स्व निधि भारत सरकार द्वारा चल रही एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें सरकार द्वारा गरीब लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ देना है। उन्होंने कहा कि बैंक संबंधित सभी मुद्दों का बिना परेशानी के समाधान करवाना सुनिश्चित करें। आईएचएचएल की समीक्षा करते हुए जिला नगर आयुक्त ने सभी नगर परिषदों, नगरपालिकाओं के कनिष्ठ अभियंताओं को लंबित केसों के वेरिफिकेशन करने तथा कार्यकारी, अधिकारी, सचिवों को दूसरी किस्त जमा करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त ने बैठक के दौरान भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के रिपोर्ट की समीक्षा की तथा संबंधित कर्मचारी को सभी आवेदकों की वेरिफिकेशन पूर्णत: करवाना तथा सरकार की नवीनतम हिदायतों का पालन करने के आदेश दिए। नगर पालिका अटेली मंडी तथा कनीना को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तुरंत प्रभाव से खाता खोल कर राशि जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त ने आईएचएचएल के तहत सभी डिफाल्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा नांगल चौधरी में आईएचएचएल के डिफाल्टरों को जिन पर नगरपालिका नांगल चौधरी द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई थी, को 27 दिसंबर को शिविर के माध्यम से आगामी कार्यवाही के लिए नगर पालिका नांगल चौधरी में बुलाने के निर्देश दिए।

जिला नगर आयुक्त ने पीएम स्व निधि के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि लंबित मामलों के धीमी गति के तहत संबंधित कर्मचारियों को आगामी सोमवार व मंगलवार को नगर परिषद नारनौल में तथा बुधवार तथा वीरवार को नगरपालिका अटेली में शिविर लगाकर लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed