{"_id":"6578a5a72e42db9a060e5381","slug":"district-mahendragarhs-night-was-the-coldest-in-the-state-narnol-news-c-196-1-sroh1013-7301-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश में सबसे ठंडी रही जिला महेंद्रगढ़ की रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश में सबसे ठंडी रही जिला महेंद्रगढ़ की रात
विज्ञापन
नारनौल। ठंड का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बात अगर महेंद्रगढ़ जिले की करें तो सोमवार-मंगलवार की रात यहां अब तक की सबसे सर्द रात रही। महेंद्रगढ़ का तापमान रात में लुढ़ककर 5.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि नारनौल का रात का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर चमकदार धूप खिली रहने से दिन के समय आमजन को ठंड से लगातार राहत मिल रही है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से लगातार रात के पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं सुबह से शाम तक सूर्य देव की चमकदार धूप खिली रहने से दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। हालांकि दिसंबर महीने का पहला पखवाड़ा समाप्ति पर है। इन दिनों कड़ाके वाली ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज करने लगती है, लेकिन इस साल मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। नवंबर के अंत में बारिश की गतिविधियों की वजह से दिसंबर की शुरुआत में केवल दो-तीन दिन ही कोहरे की सफेद चादर देखने को मिली, जिसके बाद से मौसम लगातार साफ बना हुआ है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से केवल उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो रही है जबकि मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में आने वाले दो-तीन दिनों के दौरान हल्की बादलवाही देखने को मिलेगी। इसके पीछे-पीछे एक और नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 17 दिसंबर को सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी देखने को मिलेगी और हरियाणा के उत्तरी हिस्से में बूंदाबांदी देखने को मिलेगी, जिससे रात्रि और दिन के तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज होगी। साथ ही साथ वातावरण में नमी मिलने की वजह से कोहरा भी देखने को मिलेगा।
प्रदेश के सबसे कम तापमान वाले जिले
महेंद्रगढ़ 5.7 डिग्री सेल्सियस
हिसार 5.9 डिग्री सेल्सियस
बालसमंद 6.0 डिग्री सेल्सियस
झज्जर 6.6 डिग्री सेल्सियस
फतेहाबाद 6.9 डिग्री सेल्सियस
यमुनानगर 6.9 डिग्री सेल्सियस
मेवात 7.0 डिग्री सेल्सियस
सोनीपत 7.1 डिग्री सेल्सियस
जींद 7.2 डिग्री सेल्सियस
नारनौल 7.5 डिग्री सेल्सियस
स्रोत भारतीय मौसम विभाग