फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District level senior cricket team will be selected on 9 June

Mahendragarh-Narnaul News: 9 जून को होगा जिलास्तरीय सीनियर क्रिकेट टीम का चयन

Sat, 07 Jun 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 07 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
District level senior cricket team will be selected on 9 June
फोटो संख्या=73- बाबा रूपादास क्रिकेट स्टेडियम पालड़ी पनिहारा में क्रिकेट ट्रायल के दौरान ​खिलाड
महेंद्रगढ़। जिला स्तरीय सीनियर क्रिकेट टीम के चयन के लिए शनिवार से तीन दिवसीय प्रक्रिया पालड़ी-पनिहारा के बाबा रूपादास खेल मैदान में शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

इस ट्रायल प्रक्रिया में 19 से 23 वर्ष के जिलेभर से 24 खिलाड़ियों की दो टीमें बनाई गई हैं। तीन दिवसीय ट्रायल प्रक्रिया के दौरान प्रतिदिन 50-50 ओवरों के मुकाबले कराए जाएंगे। इस दौरान सराहनीय प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ियों का चयन जिला की सीनियर क्रिकेट टीम के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि फरवरी के दौरान एक निजी खेल अकादमी में क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से एक दिवसीय ट्रायल लिया गया था। क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य किशोरी लाल शर्मा व ईश्वर तिवाड़ी ने बताया कि गत दिनों हुई ट्रायल प्रक्रिया में जिले के 136 खिलाड़ी शामिल हुए थे। प्रदर्शन के आधार पर इन 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तीन दिवसीय ट्रायल प्रक्रिया के प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तरीय सीनियर टीम का चयन किया जाएगा। सोमवार तक चलने वाली ट्रायल प्रक्रिया के अंतिम दिन जिला की टीम की घोषणा की जाएगी। शनिवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों, प्रधान विजयपाल फौजी, राजपाल, विरेंद्र सिंह तंवर पाली, रतनप्रकाश, कैप्टन रामचंद्र यादव, कुलदीप ठेकेदार व धर्मवीर प्रधान की देखरेख में ट्रायल प्रक्रिया शुरू की गई। खेल मैदान में खिलाड़ियों के लिए पानी व अन्य व्यवस्थाएं बाबा रूपादास खेल स्टेडियम कमेटी की ओर से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed