{"_id":"695d4e48c0a88d33e0054728","slug":"district-level-republic-day-celebrations-will-be-held-at-iti-ground-narnol-news-c-196-1-nnl1010-134489-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई मैदान में मनाया जाएगा जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई मैदान में मनाया जाएगा जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह
विज्ञापन
फोटो 16आईटीआई मैदान में निरीक्षण करते डीसी व अन्य अधिकारी। डीआईपीआरओ
- फोटो : सांकेतिक
नारनौल। स्थानीय आईटीआई मैदान में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। इसके बाद उन्होंने आईटीआई मैदान का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तरीय समारोह में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय रहते अपनी तैयारियां पूरी रखें। समारोह के आकर्षण को लेकर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन उच्च स्तरीय होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति की झलक और देशप्रेम का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए ताकि समारोह को रंगारंग और यादगार रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने सभी परेड टुकड़ियों की अभी से रिहर्सल कराने के निर्देश दिए। आईटीआई मैदान के निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंच की व्यवस्था, मेहमानों व नागरिकों की बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के कड़े निर्देश जारी किए।