फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District level Gita Mahotsav will be celebrated in the district from 2 to 4 December

जिले में 2 से 4 दिसंबर तक मनाया जाएगा जिला स्तरीय गीता महोत्सव

Fri, 11 Nov 2022 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
District level Gita Mahotsav will be celebrated in the district from 2 to 4 December
जिले में जिला स्तरीय गीता महोत्सव धूमधाम से सभागार में मनाया जाएगा। इस बार आजादी के अमृत महोत्सव शृंखला के तहत जिला में आगामी 2 से 4 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन होगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का विधिवत शुभारंभ 19 नवंबर से कुरुक्षेत्र में होगा जोकि छह दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी डीसी डॉ. जयकृष्ण आभीर ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव विजय दहिया व मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक डॉ. अमित कुमार अग्रवाल के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस के बाद दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस आयोजन में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व अन्य स्वयंसेवी संगठनों को भी जोड़ा जाए। इसमें सभी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस आयोजन में विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी के साथ-साथ स्कूल-कॉलेजों में भी श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीसी वैशाली सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय गीता महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। आखिरी दिन नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक टीमें अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही इस कार्यक्रम के प्रतिभागियों को भी अंतिम दिन सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले दो दिन सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के लिए जल्द ही विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। अलग-अलग कमेटी गठित करके जिम्मेदारी भी तय की जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed