फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District got state level award for making Ayushman Chirayu card

Mahendragarh-Narnaul News: आयुष्मान चिरायु कार्ड बनाने में जिले को मिला राज्यस्तरीय पुरस्कार

Mon, 18 Dec 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 18 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
District got state level award for making Ayushman Chirayu card
नारनौल। आयुष्मान चिरायु कार्ड बनाने में जिला महेंद्रगढ़ को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिला है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण एवं राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की तरफ से पंचकुला में आयोजित कार्यक्रम में जिला महेंद्रगढ़ की तरफ से जिला नोडल अधिकारी डॉ. हर्ष चौहान, अतिरिक्त नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार एवं आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं चिरायु हरियाणा योजना जिला सूचना प्रबंधक उमेश सैनी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य के मार्गदर्शन में जिला महेंद्रगढ़ ने आयुष्मान भारत चिरायु हरियाणा योजना में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। जिला महेंद्रगढ़ योजना की शुरुआत 2018 से ही 85 प्रतिशत से अधिक कार्ड बनाकर प्रथम स्थान पर रहा है। इस उपलब्धि पर सोमवार को पंचकुला में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज नारायण कौशिक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के संयुक्त निदेशक डॉ. अक्षय जैन ने जिला महेंद्रगढ़ को राज्य स्तर पर पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर राष्ट्रीय एवं राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी के अलावा सभी 22 जिलों के जिला नोडल अधिकारी, जिला सूचना प्रबंधक एवं कुछ पैनल अस्पतालों के प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed