{"_id":"6331f066d2e41f7ade5d74fc","slug":"dispute-between-two-parties-regarding-harvesting-of-crops-on-panchayati-land-in-nayan-village-narnol-news-rtk6591742184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती जमीन पर उगाई फसल को काटने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती जमीन पर उगाई फसल को काटने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। क्षेत्र के गांव नायन में सोमवार को पंचायती भूमि पर उगाई गई फसल को काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर डीएसपी हेड क्वार्टर नारनौल जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े रहे। तनाव को देखते हुए प्रशासन के उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। जिसके बाद एसडीएम मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर समझौता कराया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। फसल कटाई का कार्य सुचारू रूप से शुरू हो पाया।
जानकारी के अनुसार गांव नायन में 42 एकड़ पंचायत की जमीन है। जिसकी जून माह में बीडीपीओ की मौजूदगी में बोली लगाकर लीज पर दी गई थी। जिसमें से करीब 6 एकड़ पंचायती जमीन पूर्णमल सहित अन्य सात लोगों ने बोली लगाकर छुड़वाया था। जिसमें उन्होंने बाजरे की फसल की बुआई कर रखी थी, लेकिन जब सोमवार को कटाई करने पहुंचे तो इस पंचायती भूमि पर अपना हक जताते हुए दूसरा पक्ष भी आ गया और फसल कटाई का कार्य रोकने के लिए कहने लगा। जिससे दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। जिसकी सूचना थाना प्रभारी रामनाथ सिंह को दी गई। जिन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करवाया। विवाद की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे। जिसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम मनोज कुमार व बीडीपीओ प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों की बात सुनकर कागज चेक किए और दोनों पक्षों को समझाकर उनका समझौता कराया। जिसके बाद लीज पर ली हुई जमीन पर कटाई का कार्य शुरू किया गया।
फसल की कटाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस पंचायती भूमि को लेकर एक पक्ष पहले ही कोर्ट में गया हुआ है दूसरे पक्ष ने पंचायत द्वारा लगाई गई बोली में यह जमीन छुड़वाई है जो अपनी जमीन पर फसल कटाई कर रहा था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। हालांकि कोर्ट द्वारा पंचायत को पार्टी नहीं बनाया हुआ है। राजस्व विभाग को कोर्ट ने पार्टी बनाया हुआ है। उन्होंने आदेश दिए है कि राजस्व विभाग कोर्ट में अपने दस्तावेज पेश करें। फिलहाल के लिए दोनों पक्षों को समझा दिया गया है।-मनोज कुमार, एसडीएम नारनौल।