{"_id":"682e1c0a3062137e39019d2f","slug":"discussion-was-held-on-various-demands-of-rural-sanitation-workers-narnol-news-c-196-1-nnl1003-124845-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर किया विचार विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर किया विचार विमर्श
विज्ञापन
फोटो नंबर-09नारनौल लघुसचिवालय पार्क में बैठक करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। स्रोत-संस्था
नारनौल। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की एक बैठक बुधवार को लघु सचिवालय पार्क में आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर विचार विमर्श हुआ। इसके बाद उन्होंने सीटीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।
बैठक में सिहमा खंड के कर्मचारियों के रोके गए वेतन पर भी चर्चा हुई। इस दौरान बैठक का संचालन कर रहे महासचिव ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के कामरेड सुभाषचंद्र ने बताया कि कर्मचारियों को नवंबर 2023 का वेतन अभी तक विभागीय लापरवाही की वजह से नही मिला है।
कामरेड सुभाषचंद्र एडवोकेट ने कहा कि साफ-सफाई व गंदगी उठान का काम करने के बाद भी न तो वेतन समय पर और न ही बढ़ा हुआ वेतन दिया रहा है। उन्होंने कहा कि हर माह वेतन से ईएसआई का रुपया कटता है, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईएसआई अस्पताल नसीबपुर में सुविधाएं बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगो को लेकर एक जिला सम्मेलन आगामी एक जून को आंबेडकर भवन मालवीय नगर नारनौल में सुबह दस बजे किया जाएगा। जिसमें सभी कर्मचारियों को शामिल करके इन मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन चलाने का निर्णय लिया जाएगा। बैठक के बाद मांगों का एक ज्ञापन सीटीएम मंजीत कुमार सौंपा गया। बैठक में सत्यवीर, सत्यवान, हीरामल, कैलाश व अनूप सहित यूनियन के अनेक सदस्य मौजूद रहे।